लखनऊ :दिनांक 03 फरवरी 2025 दिन सोमवार को सूक्ष्म रूप से अग्रवाल सुहृद समाज लखनऊ व श्रीमद् भागवत भक्त सेवा समिति द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सरस्वती पूजन/ बालक बालिकाओं का पाठी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमे 150 वर्ष पुराने कालीचरण में सरस्वती माता मंदिर में पूजन हवन के साथ 51 बालक बालिकाओं का पाठी पूजन हुआ बच्चों को केसर का तिलक लगाकर ॐ व अन्य मंत्रों का उच्चारण हुआ जिसके उपरान्त बच्चों को लेखन सामग्री व बस्ते वितरित किये गये ।

जिसमे मुख्य रूप से चौक के पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ जी, अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अभय गर्ग जी, अग्रवाल समाज चौक के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जी, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सुनील कुमार शुक्ला जी, नरेश अग्रवाल जी, अवनीश दीक्षित जी, आलोक अग्रवाल, रचित अग्रवाल जी, संजीव झिंगरन जी, डीपी सिंह जी, संजय त्रिवेदी जी, मनोज गुप्ता जी, के के चौधरी, मनोज तिवारी जी, गोपाल साहू जी, शुभ कपूर जी व अन्य सामाजिक व क्षेत्रीय लोगो की उपस्थित रहे । आनंद रस्तोगी व दीपू खत्री जी द्वारा बच्चों को पुरस्कार बाँटे गए ।सभी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
















