• Home
  • About Us
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश

लैंड जिहाद के माध्यम से प्रयागराज के पौराणिक स्थलों पर कब्जा किया गया था : सीएम योगी

Sangrah Rajneeti Team by Sangrah Rajneeti Team
March 12, 2025
in प्रदेश, उत्तर प्रदेश
0
लैंड जिहाद के माध्यम से प्रयागराज के पौराणिक स्थलों पर कब्जा किया गया था : सीएम योगी
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के शासन में लैंड माफिया ने प्रयागराज के पौराणिक स्थलों, अक्षय वट, माता सरस्वती कूप, पातालपुरी, श्रृंगवेरपुर, द्वादश माधव और भगवान बेनी माधव, पर अवैध कब्जे कर लिए थे, जिससे इनकी गरिमा को गहरी चोट पहुंची। महाकुंभ के दौरान इन स्थलों को माफिया मुक्त कर उनके कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिससे श्रद्धालु अब सालभर दर्शन कर सकते हैं।सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन ने दुनिया को भारत के सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को दिखाया, साथ ही उत्तर प्रदेश की नकारात्मक छवि को भी बदला। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।उन्होंने कहा कि महर्षि भरद्वाज की नगरी प्रयागराज, जो दुनिया के पहले गुरुकुल की भूमि है, पिछली सरकारों के दौर में माफियाओं के हवाले थी। अक्षय वट को गुलामी के काल में कैद कर नष्ट करने की कोशिश की गई, जिससे 500 वर्षों तक श्रद्धालु दर्शन से वंचित रहे। माता सरस्वती कूप और पातालपुरी जैसे स्थल उपेक्षित रहे, जबकि श्रृंगवेरपुर-भगवान राम और निषादराज के मैत्री स्थल पर लैंड जिहाद के जरिए कब्जा कर लिया गया। द्वादश माधव और नागवासुकी जैसे पवित्र स्थल भी अवैध कब्जों की चपेट में थे। महाकुंभ के दौरान वहां नए कॉरिडोर बनाकर इन स्थलों को मुक्त कराया गया, जो हमारी पौराणिक परंपरा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं।सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन ने न केवल दुनिया को भारत के सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को दिखाया, बल्कि उत्तर प्रदेश को लेकर बनी नकारात्मक धारणा को भी बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ के माध्यम से दोनों लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए गए हैं। महाकुंभ ने सनातन धर्म के सच्चे और व्यापक स्वरूप को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। त्रिवेणी संगम में हर जाति, पंथ और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है।सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिनकी सोच नकारात्मक है, उनसे सकारात्मकता की उम्मीद करना बेकार है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले कुंभ (1954) से लेकर 1974, 1986, 2007 और 2013 तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में हुई अव्यवस्थाओं का जिक्र किया। 1954 में एक हजार से अधिक मौतें हुईं, 2007 में प्राकृतिक आपदा ने जन-धन की हानि की और 2013 में मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने संगम की गंदगी देखकर आंसू बहाए थे। पिछली सरकारों ने कुंभ को अव्यवस्था और गंदगी का अड्डा बना दिया था। आज वही लोग हमारे स्वच्छ महाकुंभ पर सवाल उठा रहे हैं। उनकी नकारात्मकता ने उन्हें जनता की नजरों से गिरा दिया। विपक्ष हर अच्छे कार्य का विरोध करना अपनी शक्ति समझता है, लेकिन जनता ने महाकुंभ में पहुंचकर उन्हें सबक सिखा दिया।सीएम योगी ने 2025 के महाकुंभ को स्वच्छता, सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि 2019 में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कुंभ की नकारात्मक धारणा को बदलने का प्रयास शुरू हुआ, जिसे 2025 में और मजबूती से लागू किया गया। डिजिटल महाकुंभ की अवधारणा को साकार करते हुए 54,000 बिछड़े लोगों को डिजिटल खोया-पाया केंद्र के जरिए उनके परिजनों से मिलाया गया। डेढ़ लाख शौचालय बनाए गए और उन्हें क्यूआर कोड से जोड़ा गया। 11 भाषाओं में एक ऐप के जरिए श्रद्धालुओं को सुविधाएं दी गईं। हमारा प्रयास था कि कोई भी श्रद्धालु 3-5 किमी से ज्यादा पैदल न चले। अनुमान था कि 40 करोड़ लोग आएंगे, लेकिन 66.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पौष पूर्णिमा पर 1.5 करोड़, मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ और मौनी अमावस्या पर 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया।
सीएम योगी ने मौनी अमावस्या की रात एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि 10 करोड़ से अधिक भीड़ के बीच कुछ लोग घायल हुए और कुछ की मौत हो गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अखाड़ों और संतों से बातचीत की और अमृत स्नान को दोपहर तक स्थगित कर दिया। संतों ने व्यापक जनहित में परंपरा को बाधित किए बिना सहयोग दिया। दोपहर 2 बजे के बाद स्नान सुचारू रूप से हुआ। यह सनातन धर्म की श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने संतों के सहयोग को अभिनंदन योग्य बताया और कहा कि उनकी जिम्मेदारी आयोजन को सकुशल संपन्न कराना था, जिसमें संतों का योगदान अहम रहा।औरंगजेब को आदर्श मानने वालों पर तीखा हमला करते हुए योगी ने कहा कि यह मानसिक विकृति का परिणाम है। उन्होंने शाहजहां की पुस्तक का हवाला देते हुए बताया कि औरंगजेब ने अपने पिता को कैद कर एक बूंद पानी के लिए तरसाया और भाई को मार डाला। जो औरंगजेब को पसंद करते हैं, वे अपने बच्चों का नाम औरंगजेब रखें और उसके अत्याचार भोगने को तैयार रहें। वो लोग इस तरह की बातें करके भारत के नायकों का अपमान कर रहे हैं।संभल का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 5000 साल पुराने पुराणों में इसका वर्णन है, जहां श्रीहरि का दसवां अवतार होगा। 1526 में मीर बाकी ने वहां मंदिर तोड़ा, लेकिन अब तक 18 तीर्थों का उत्खनन हो चुका है। जो इतिहास छिपाते हैं, उन्हें पुराण पढ़ना चाहिए। आस्था को अर्थ से जोड़कर हजारों टैक्सी चालकों, बस चालकों और व्यापारियों को रोजगार मिला। कोविड संकट में जनता के साथ खड़े होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नया भारत आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों में अग्रणी होगा।

Tags: Uttar Pradesh
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti Team

Sangrah Rajneeti Team

संग्रह राजनीति लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी पत्रिका है। हमारी डिजिटल टीम में ऑफिसियल और अनऑफिसियल लेखकों द्वारा संग्रह की गई खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Posts

योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर
प्रदेश

UP News: यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे गो आधारित उत्पादों के आउटलेट, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा नया बाजार

October 13, 2026
बलिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, PDA कार्यालय में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश

October 12, 2026
चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी
उत्तर प्रदेश

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

October 11, 2026
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कैंपबेल रोड कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

October 10, 2026
UP Export में कालीन का जलवा! भदोही से दुनिया तक पहुंची पहचान, 65 देशों के Buyers पहुंचे Carpet Expo
उत्तर प्रदेश

UP Startup Purchase Scheme 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला! अब यूपी के स्टार्टअप्स को सरकारी विभागों से मिलेंगे काम और कारोबार बढ़ाने के नए मौके

October 9, 2026
UP Marriage Registration Rules: यूपी में शादी का रजिस्ट्रेशन कराना हुआ ज्यादा सख्त, अब ये दस्तावेज और परिजनों की मौजूदगी जरूरी!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कैंपबेल रोड कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कैंपबेल रोड कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

October 10, 2026
बलिया में INDIA गठबंधन का आंदोलन, अकमल नईम खां मुन्ना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

October 8, 2026
चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

October 11, 2026
बलिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, PDA कार्यालय में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता

बलिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, PDA कार्यालय में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता

October 12, 2026
योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर

UP News: यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे गो आधारित उत्पादों के आउटलेट, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा नया बाजार

0
Rahul Gandhi: ‘लोकतंत्र की बहाली के लिए आखिर तक लड़ेंगे’, INDIA ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

Amit Shah on Rahul Gandhi: ‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम?’ निकाय चुनाव के नतीजों पर घेरा

Rahul Gandhi Petition: सुप्रीम कोर्ट की 14 कमियों पर सिंघवी का पलटवार, बोले- कानून की जानकारी नहीं रखने वाले उठा रहे बेकार की आपत्तियां

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर

UP News: यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे गो आधारित उत्पादों के आउटलेट, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा नया बाजार

October 13, 2026
Rahul Gandhi: ‘लोकतंत्र की बहाली के लिए आखिर तक लड़ेंगे’, INDIA ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

Rahul Gandhi: ‘लोकतंत्र की बहाली के लिए आखिर तक लड़ेंगे’, INDIA ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

October 13, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.