India vs Australia Women Semi Final 2025: नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश ने खेल में खलल डाल दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला गुरुवार को शुरू तो हुआ, लेकिन छठे ओवर में बारिश की वजह से मैच करीब 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। अब फैंस के मन में सवाल है—अगर मैच आज पूरा नहीं हो पाया तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी?
सेमीफाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे
आईसीसी ने इस बार दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया है।
इसका मतलब है कि अगर आज बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो कल यानी 31 अक्टूबर को वहीं से मुकाबला दोबारा शुरू किया जाएगा, जहां से खेल रुका था।
अगर रिजर्व डे पर भी बारिश हुई तो क्या होगा?
यह सबसे अहम सवाल है।
अगर कल यानी रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है, तो लीग स्टेज की प्वाइंट्स टेबल में ऊपरी स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम फाइनल में जगह बनाएगी, क्योंकि लीग स्टेज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 मैच जीते थे, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
वहीं, टीम इंडिया सिर्फ 3 मुकाबले जीत सकी थी, इसलिए नियमों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया को बढ़त मिलेगी।
बारिश के बीच शुरू हुआ मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बैटिंग
हालांकि खराब मौसम की आशंका के बावजूद मैच समय पर शुरू हुआ।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
वह मात्र 15 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गईं।
छठे ओवर में उनका विकेट गिरने के तुरंत बाद बारिश ने एक बार फिर खेल रोक दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद मैच दोबारा शुरू कर दिया गया।
फिलहाल मुकाबला जारी है और सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हैं—क्या यह मैच नतीजे तक पहुंचेगा या रिजर्व डे पर जाएगा?











