आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी को आगरा जनपद का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के उपरांत उनके प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस, आगरा में भाजपा नेता श्री उपेंद्र सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपेंद्र सिंह ने आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौली के निवासियों की लंबे समय से लंबित आवासीय समस्या से प्रभारी मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा उसके शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम धनौली की इस समस्या के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में 3 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी उन्होंने मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री जी द्वारा मामले के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया गया था, जिसके बाद प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया था, जिसकी प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि शीघ्र ही उनकी आवासीय समस्या का स्थायी समाधान होगा।
उपेंद्र सिंह ने कहा कि जनहित, गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाते रहेंगे।















