70लोकसभा_घोसी विधानसभा मऊ सदर के रतनपुरा में चुनावी कार्यालय के उद्धघाटन के शुभ अवसर पर सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विधानसभा मऊ के भूतपूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी द्वारा किया गया,इस अवसर पर पूर्व विधानपरिषद सदस्य श्री रामजतन राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद मिश्र, कांग्रेस पार्टी के श्री घनश्याम सहाय, वरिष्ठ समाजवादी नेता निसार अहमद सहित हजारों की संख्या इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर घोसी लोकसभा के प्रत्याशी श्री राजीव राय को भारी मतों से जीत दर्ज कराने का संकल्प लिया। साथ ही वक्ताओं ने सपा सरकार में हुए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के समस्त दलों के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। अंत में उपस्थित जनों ने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार सिंह अंजान की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।















