लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कलीम अहमद ‘शिब्ली’, पूर्व प्रदेश सचिव, समाजवादी युवाजन सभा से जुड़े नेता, ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व परिवार के साथ-साथ समाज में भी आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
कलीम अहमद ‘शिब्ली’ ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां और आपसी प्रेम लेकर आए।















