मऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आकाश राय, नेता भाजपा, 356 सदर विधानसभा मऊ एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है। यह त्योहार पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।
आकाश राय ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ इस पवित्र पर्व को मनाने की अपील की।















