लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विजय श्री गौतम, 168 विधानसभा मलिहाबाद ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है। यह त्योहार परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
विजय श्री गौतम ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की।














