लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखलाक अहमद, प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी ने समस्त लखनऊवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है। यह त्योहार रिश्तों की मिठास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।
अखलाक अहमद ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा हर परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहे।















