संतकबीरनगर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव ने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, अपनत्व और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने वाला पावन अवसर है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी स्नेह तथा भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है।
सुबोध चन्द्र यादव ने सभी बहनों की खुशहाली, सम्मान और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर भाई अपनी बहन की सुरक्षा, सम्मान और सुख-समृद्धि का संकल्प ले।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्व को प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
खलीलाबाद/संतकबीरनगर के समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।















