प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सितंबर को वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए पहली बार BookMyShow के जरिए Free Registration की व्यवस्था शुरू की गई थी। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर ही कार्यक्रम की सभी सीटें बुक हो गईं।
रजिस्ट्रेशन बंद होने तक 42 हजार से ज्यादा लोगों को Waiting List में शामिल किया गया। यह आंकड़ा कार्यक्रम को लेकर लोगों की दिलचस्पी और उत्साह को दर्शाता है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में एंट्री से लेकर Verification और Seating तक की पूरी व्यवस्था Digital Technology पर आधारित होगी।
Live QR Code से होगी कार्यक्रम स्थल पर Entry
जिन लोगों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें उनके BookMyShow अकाउंट पर Digital M-Ticket उपलब्ध कराया जाएगा। इस टिकट में एक Secure और Live QR Code होगा। कार्यक्रम स्थल के Entry Gate पर इसी QR Code को स्कैन करके रजिस्टर्ड व्यक्ति की एंट्री को Verify किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन और Verification से लेकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश तथा बैठने की व्यवस्था तक पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य Entry Gate पर भीड़ और लंबी कतारों को कम करना है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोग आसानी से और व्यवस्थित तरीके से अंदर प्रवेश कर सकें।
PM मोदी देंगे 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की Development Projects की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वडोदरा में वह 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
वडोदरा में प्रधानमंत्री पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कॉरिडोर 326 किलोमीटर लंबा है और इसे 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस परियोजना को देश के माल परिवहन नेटवर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तीन बड़े Railway Projects की भी रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी वडोदरा में 329 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 9,700 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेलवे लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसर गेज रूपांतरण और विश्वामित्री-दभोई दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं। इन रेलवे परियोजनाओं के पूरा होने से यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ने, यातायात का दबाव कम होने और गुजरात तथा मध्य प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है।















