• Home
  • About Us
  • Contact Us
Sunday, September 13, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि थाना, तहसील और सरकारी दफ्तरों में रिश्वत का बोलबाला है और रिश्वत का रेट बढ़ गया है। कौशल किशोर के मुताबिक, इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि दूरदराज से परेशान लोग उनसे मिलने आते हैं और रिश्वतखोरी की शिकायत करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी विभागों में जनता की बात सम्मानपूर्वक सुनी जानी चाहिए।

कौशल किशोर रविवार को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित आत्मसम्मान रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके संगठन पारस महासंघ की ओर से आयोजित इस रैली में करीब 25 हजार लोगों के जुटने का दावा किया गया। रैली की खास बात यह रही कि इसमें कोई मुख्य अतिथि नहीं था। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि इस कार्यक्रम में जनता ही मुख्य अतिथि है और जनता किंगमेकर है, इसलिए उसका सम्मान जरूरी है।

समान शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा पर कौशल किशोर का जोर

कौशल किशोर ने देश को विकसित, आत्मनिर्भर, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए समान शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा लागू करने की जरूरत बताई। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने, सीधी भर्ती करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित कर पक्की नौकरी देने की मांग उठाई।

उन्होंने आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक, पीआरडी जवान, होमगार्ड और बिजली व स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे संविदाकर्मियों के शोषण को बंद करने की मांग की। कौशल किशोर ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा और कर्मचारी आज भी अस्थायी व्यवस्था में काम कर रहे हैं। उन्होंने आउटसोर्सिंग को दास प्रथा का बदला हुआ रूप बताते हुए इसे समाप्त करने और कर्मचारियों की सीधी भर्ती के साथ संविदाकर्मियों को नियमित करने की बात कही।

कौशल किशोर ने सरकारी दफ्तरों, थानों और तहसीलों में आम जनता की शिकायतों को सम्मान के साथ सुने जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता किंगमेकर है और उसका सम्मान करना जरूरी है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर रानी लक्ष्मीबाई और ऊदा देवी की प्रतिमाओं की मांग

कौशल किशोर ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल को लेकर भी अपनी मांग सामने रखी। उन्होंने कहा, “राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगी हैं। इन महापुरुषों से हम प्रेरणा लेते हैं। इसी तरह रानी लक्ष्मीबाई, ऊदा देवी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह समेत अन्य महापुरुषों की भी ऊंची प्रतिमाएं लगाकर इसे राष्ट्रव्यापी राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया जाना चाहिए।”

उन्होंने आत्मसम्मान के मुद्दे को भी रैली से जोड़ा। कौशल किशोर ने कहा, “आत्मसम्मान के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। प्रेरणा स्थल की बुकिंग साढ़े तीन लाख रुपए में हुई है। क्या कोई और इतनी राशि देकर इसकी बुकिंग करा सकता है? गेंद को जितना दबाएंगे, वह उतनी ही ऊपर जाएगी। उसी तरह आत्मसम्मान को जितना दबाने की कोशिश करेंगे, वह उतना ही ऊपर उठेगा। आउटसोर्सिंग व्यवस्था में लोगों को पूरा पैसा नहीं मिल पाता है।”

19 अक्टूबर को नशामुक्ति पर विचार सम्मेलन

कौशल किशोर ने नशे के खिलाफ अभियान को भी आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके बेटे आकाश किशोर जैबी की 19 अक्टूबर 2020 को नशे के कारण मौत हो गई थी। इसी के तहत 19 अक्टूबर को लखनऊ के गांधी भवन सभागार में ‘नशामुक्त, अपराधमुक्त, रोजगारपरक एवं एक समान शिक्षा’ विषय पर विचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से प्रतिनिधियों को बुलाने की बात कही गई है।

रैली में समान शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा, नशामुक्त समाज और अपराधमुक्त माहौल जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच पर मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल सहित विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।

कौशल किशोर ने समर्थकों से पूछा- खुद से आए हैं या नहीं?

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने रैली को आत्मसम्मान से जोड़ते हुए मंच से मौजूद लोगों से खुद हाथ उठाकर यह बताने को कहा कि वे अपने आप रैली में आए हैं या नहीं। लोगों की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और मलिहाबाद से विधायक जयदेवी कौशल का नाम लेते हुए कुछ दिन पहले उनके साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल उस घटना का जिक्र नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जयदेवी कौशल दो बार से मलिहाबाद की विधायक हैं और आत्मसम्मान रैली सम्मान की बात को लेकर आयोजित की गई है।

मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “पारख महासंघ के हमारे नेता ने हम लोगो के।अंदर चेतना जगाने का काम किया, आत्म सम्मान के लिए यह रैली आयोजित हुई है। नेता कौशल किशोर के बताए रास्ते पर चलते हुए मैं मोहन लाल गंज का विधायक बन कर जनता की सेवा कर रहा हूं। जो लोग आत्म सम्मान को ठेस पहुचाने का काम करते हैं उन्हें हम सबको मिलकर मुह तोड़ जवाब देना है।”

मंच पर पहुंचे कौशल किशोर, विकास किशोर और जयदेवी कौशल

आत्मसम्मान रैली के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मंच पर पहुंचे। उनके बेटे विकास किशोर भी मंच पर मौजूद रहे। मलिहाबाद विधायक जयदेवी भी रैली में पहुंचीं। मंच पर नेताओं के पहुंचने के साथ ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत का सिलसिला जारी रहा।

रैली स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर भारी भीड़ जुटी और कार्यक्रम स्थल पर लगातार लोगों की मौजूदगी बढ़ती रही।

2027 से पहले कौशल किशोर के राजनीतिक प्रभाव की भी चर्चा

आत्मसम्मान रैली को लेकर कौशल किशोर ने पहले ही इसका उद्देश्य स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि रैली का लक्ष्य एक समान शिक्षा, नशामुक्त शिक्षा, अपराधमुक्त शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे विकसित, आत्मनिर्भर और नशामुक्त भारत का निर्माण हो सके। इसके लिए उन्होंने लोगों से 13 सितंबर को आत्मसम्मान रैली में शामिल होने की अपील की थी।

राजनीतिक स्तर पर देखें तो कौशल किशोर का प्रभाव लखनऊ की मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज और सीतापुर की सिधौली विधानसभा सीट तक माना जाता है। उनकी पत्नी जयदेवी कौशल मलिहाबाद से विधायक हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, 13 सितंबर की आत्मसम्मान रैली केवल सामाजिक मुद्दों को उठाने का मंच नहीं थी, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कौशल किशोर की राजनीतिक सक्रियता और जनाधार को परखने का अवसर भी मानी जा रही है।

2024 लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट से हार के बाद यह रैली समर्थकों को दोबारा लामबंद करने की कोशिश के तौर पर भी देखी जा रही है। जानकारों का मानना है कि यदि संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों की बड़ी भागीदारी सामने आती है, तो कौशल किशोर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता और जनसमर्थन का संदेश देने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, रैली की भीड़ को चुनावी वोट में बदलना उनके सामने एक अलग चुनौती होगी।

Tags: BJPKaushal KishoreLucknow NewsSelf Respect RallyUttar Pradesh Politics
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

आकाश-ईशान के बाद अब दीपिका को मिलेगा मौका, BSP में परिवारवाद पर नई लाइन
उत्तर प्रदेश

आकाश-ईशान के बाद अब दीपिका को मिलेगा मौका, BSP में परिवारवाद पर नई लाइन

September 12, 2026
BJP सांसद दिनेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर, अब अंडमान-निकोबार में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
प्रदेश

BJP सांसद दिनेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर, अब अंडमान-निकोबार में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

September 12, 2026
BRICS Summit पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया को दिख रहा ‘नया भारत’, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उत्तर प्रदेश

BRICS Summit पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया को दिख रहा ‘नया भारत’, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

September 12, 2026
BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश

BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

September 11, 2026
मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!
राजनीति

मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

September 11, 2026
मोहसिन रजा को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के बने अध्यक्ष; 9 नियुक्तियों पर लगी मुहर
प्रदेश

मोहसिन रजा को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के बने अध्यक्ष; 9 नियुक्तियों पर लगी मुहर

September 8, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

September 13, 2026
PM मोदी से मुलाकात से पहले पुतिन के प्रवक्ता का बड़ा बयान, भारतीयों की रूस से होगी वापसी; परमाणु प्लांट और Su-57 पर होगी बात

PM मोदी से मुलाकात से पहले पुतिन के प्रवक्ता का बड़ा बयान, भारतीयों की रूस से होगी वापसी; परमाणु प्लांट और Su-57 पर होगी बात

September 8, 2026
UP 2027 Election: CM Face पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

UP 2027 Election: CM Face पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

September 7, 2026
नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर

नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
CPL क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गूंजा जीत का जश्न, पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

CPL क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गूंजा जीत का जश्न, पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

0
आकाश आनंद के लिए सपा ने खोले दरवाजे! मायावती के एक्शन के बाद आया बड़ा ऑफर

आकाश आनंद के लिए सपा ने खोले दरवाजे! मायावती के एक्शन के बाद आया बड़ा ऑफर

0
आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

0
भारत-UAE के रिश्तों में नया ट्विस्ट! रक्षा, AI, Space और अहम खनिजों पर हुई बड़ी चर्चा

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

CPL क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गूंजा जीत का जश्न, पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

CPL क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गूंजा जीत का जश्न, पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

September 13, 2026
आकाश आनंद के लिए सपा ने खोले दरवाजे! मायावती के एक्शन के बाद आया बड़ा ऑफर

आकाश आनंद के लिए सपा ने खोले दरवाजे! मायावती के एक्शन के बाद आया बड़ा ऑफर

September 13, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.