लखनऊ। 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कैंपबेल रोड स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को नमन करते हुए उनके विचारों, संघर्षों और स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के जनसेवा के प्रति समर्पण और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार, समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर मोहम्मद रेहान, पूर्व विधायक लखनऊ पश्चिम, मेहनाज खान, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी महिला सभा, वरिष्ठ नेता सलीम भाई, नवीन यादव, पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा, इज़हार बेग, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. मुनाम एजाज़ महमूद, पूर्व महासचिव लखनऊ पश्चिम, पूर्व महासचिव शिव कुमार, शाकिर, आरिफ इस्माइल और आरिफ नेता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।
नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्ष, उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे। उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।















