लखनऊ। आज 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बुद्धेश्वर स्थित मॉडल सिटी में नरेंद्र सिंह जी के पौत्र एवं आकाश सिंह जी के सुपुत्र के प्रथम जन्मदिन के शुभ अवसर पर मोहम्मद रेहान सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने परिवार से मुलाकात कर नन्हे बच्चे के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मोहम्मद रेहान ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बच्चे को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो तथा उसका जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे।
शुभकामनाओं सहित,
मोहम्मद रेहान
पूर्व विधायक, 171 लखनऊ पश्चिम













