लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने आज अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र (बूथ) पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नज़दीकी मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने संदेश दिया कि प्रत्येक मत की अपनी अहमियत है और मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
संदेश: आपका वोट, लोकतंत्र की ताकत है।













