• Home
  • About Us
  • Contact Us
Saturday, November 28, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
November 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को तकनीक का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टैबलेट केवल डिजिटल डिवाइस नहीं, बल्कि युवाओं के लिए चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया और उपद्रव प्रदेश के रूप में बन गई थी, लेकिन आज प्रदेश माफिया, कर्फ्यू और दंगा मुक्त होकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के युवाओं को टैबलेट वितरित करते हुए कहा कि इस डिवाइस के जरिए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तकनीक का इस्तेमाल अपना भविष्य संवारने के लिए करें।

सीएम योगी ने कहा कि रील देखने में 30 सेकंड लगाएं, लेकिन अपने कौशल को निखारने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट जरूर दें। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि टैबलेट के साथ अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखें। उनके मुताबिक, बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने की क्षमता भी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा के साथ आगे बढ़ेंगे, तब नकारात्मक शक्तियां कमजोर होंगी और उनका भविष्य बेहतर बनेगा।

कभी गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में था, आज विकास की नई पहचान

मुख्यमंत्री ने गोंडा और देवीपाटन मंडल के पुराने हालात का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले गोंडा का नाम देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल था। देवीपाटन शक्तिपीठ तक पहुंचने वाली सड़कें भी बेहद खराब थीं। बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जैसे जिले विकास की दौड़ में पीछे थे और नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की सूची में एक ही मंडल के तीन जनपद शामिल थे।

सीएम योगी ने कहा कि आज गोंडा में मेडिकल कॉलेज बन चुका है और बहराइच में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है, जबकि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से जारी है। थारू संग्रहालय और बेहतर सड़कें भी क्षेत्र के विकास की नई पहचान हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले साढ़े नौ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने अकेले देवीपाटन मंडल के लिए 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। श्रावस्ती में एयरपोर्ट तैयार हो चुका है और जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने जा रही है।

सपा-बसपा के सात कार्यकाल से दोगुने से अधिक युवाओं को दी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह कार्यक्रम में आने से पहले लखनऊ में 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करके पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

सीएम योगी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की चार और बहुजन समाज पार्टी की तीन सरकारों के कुल सात कार्यकाल में जितनी नियुक्तियां हुईं, उससे दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र अकेले बीजेपी सरकार ने वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र युवाओं के परिश्रम का सम्मान हैं, जबकि टैबलेट उनके टैलेंट को मंच उपलब्ध कराने का माध्यम हैं।

युवा साथी ऐप में 18 हजार से अधिक शैक्षिक कंटेंट उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवा साथी ऐप के माध्यम से टैबलेट में 18 हजार से अधिक शैक्षिक कंटेंट और निशुल्क पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। इसके जरिए छात्र-छात्राएं एक क्लिक पर छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह डिवाइस युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ डिजिटल उद्यमी बनने में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने आईआईएम लखनऊ की एक स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि इन उपकरणों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से सक्षम होने में मदद मिली।

सीएम योगी ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एआई युवाओं को सशक्त बनाने वाला उपकरण होना चाहिए, न कि उनके दिमाग पर हावी होने का माध्यम। उन्होंने यह भी कहा कि हर वायरल कंटेंट सही नहीं होता, इसलिए किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले फैक्ट चेक और डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि इस टैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए।

वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया से नो कर्फ्यू-नो दंगा तक की यात्रा

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था जर्जर थी। स्कूलों में भवन और शिक्षकों की कमी थी तथा नकल, भूमि, खनन, शराब और वन माफिया का प्रभाव था। उन्होंने पिछली सरकारों की उपलब्धि बताते हुए तंज कसा कि उनकी नीति वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया की थी।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा-यूपी में सब चंगा’ की स्थिति है। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार का उल्लेख करते हुए बताया कि स्कूलों और इंटर कॉलेजों के पुराने भवनों को नए स्वरूप में विकसित किया गया है। इनमें स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, फर्नीचर, खेल मैदान और बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में मुश्किल से 120 स्टार्टअप थे, जबकि अब इनकी संख्या 25 हजार से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम ने युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला भी बनाया है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में भी युवा और बेटियां स्टार्टअप का नेतृत्व कर रहे हैं।

सैफई तक सीमित थी सोच, हमने 25 करोड़ जनता को परिवार माना

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों की सोच परिवार तक सीमित थी और उन्होंने सैफई तक के विकास के बारे में सोचा, जबकि उनकी सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर उसकी तकदीर बदलने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के रास्ते में बाधाएं खड़ी करने वाले लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए नोएडा जाने से बचते थे। नोएडा को लूट-खसोट का माध्यम बना दिया गया था, लेकिन आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण निवेश के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की सोच कट्टा और बम तक सीमित थी। उनकी सरकार ने अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया और आज उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस जैसी बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने ब्रह्मोस की ताकत देखी है।

युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किया जा रहा है। यहां दसवीं, बारहवीं, स्नातक और परास्नातक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की योजना है।

उन्होंने कहा कि जो युवा जापान और जर्मनी जाना चाहते हैं, उन्हें सरकार अपने खर्च पर संबंधित भाषाओं का प्रशिक्षण दिलाकर विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

सीएम योगी ने क्षेत्र में चल रही कई विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। इनमें बाराबंकी-बहराइच चार लेन एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर के लिए भारत सरकार की ओर से सात हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति, गोंडा-लखनऊ मार्ग का चौड़ीकरण, जरवल रोड के पास घाघरा नदी पर चार लेन पुल और अयोध्या-बलरामपुर-श्रावस्ती कॉरिडोर शामिल हैं।

इसके अलावा गोरखपुर-शामली-पानीपत इकोनॉमिक कॉरिडोर, रुपईडीहा में लैंड पोर्ट और औद्योगिक लॉजिस्टिक कॉरिडोर के विकास के साथ कतर्नियाघाट और चित्तौरा झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजनाओं का भी जिक्र किया।

2047 के विकसित भारत के सारथी बनेंगे आज के युवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल होना चाहिए। मतदान को उन्होंने अधिकार के साथ नैतिक कर्तव्य भी बताया। उन्होंने कहा कि युवा साथी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। उस समय आज के युवा ही देश और प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित होगा।

इन जनप्रतिनिधियों और मेधावी विद्यार्थियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में गोंडा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह, बहराइच के सांसद आनंद कुमार गोंड समेत देवीपाटन मंडल के कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी, कटरा के विधायक बावन सिंह, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, मनकापुर के विधायक रमापति शास्त्री, महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह, तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडे, बहराइच की विधायक अनुपमा जायसवाल और गोंडा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम में बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी और विधान परिषद सदस्य भी उपस्थित रहे।

टैबलेट वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिवाइस प्रदान किए। इनमें गोंडा की प्रियंका चतुर्वेदी, सुरभि तिवारी, पिंकी सोनी, अर्चिता और सैयद अनस शामिल रहे। बहराइच से अमिता जायसवाल, समा बेगम, कुंज बिहारी और शिवेंद्र प्रताप सिंह को भी टैबलेट मिले।

श्रावस्ती से रिधिमा वैश्य, साधना मिश्रा, जैनब, भूपेंद्र विश्वकर्मा और राजवीर सिंह तथा बलरामपुर से अर्चना शुक्ला, रमन द्विवेदी, सौम्या पांडेय, अभिजीत भट्ट और मोहम्मद सुलेमान सिद्दीकी को मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट प्रदान किए गए।

Tags: GondaTablet DistributionUttar PradeshYogi AdityanathYouth Empowerment
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने PDA प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का बनाया प्लान, महिलाओं को दी खास जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने PDA प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का बनाया प्लान, महिलाओं को दी खास जिम्मेदारी

November 28, 2026
मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, की पूजा-अर्चना; बच्चों को दी चॉकलेट, गोशाला में की गोसेवा
उत्तर प्रदेश

मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, की पूजा-अर्चना; बच्चों को दी चॉकलेट, गोशाला में की गोसेवा

November 28, 2026
संविधान दिवस पर अमित शाह का विपक्ष पर तंज, बोले- ’15 मिनट संसद की लाइब्रेरी में जाकर संविधान पढ़ें’
राजनीति

यूपी में 80 से बढ़कर 120 होंगी लोकसभा सीटें? अमित शाह ने परिसीमन बिल को बताया ऐतिहासिक कदम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

November 28, 2026
UP News: CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले उत्सव से पहले होता था उपद्रव, अब बेखौफ निकल रहे लोग
उत्तर प्रदेश

यूपी में गो आधारित प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, 200 किसान बनेंगे Brand Ambassador; खेतों पर देंगे ट्रेनिंग

November 27, 2026
परिसीमन बिल के बीच कांग्रेस को यूपी में झटका? सांसद राकेश राठौर की नाराजगी की चर्चा, बेटे को लेकर भी अटकलें
उत्तर प्रदेश

परिसीमन बिल के बीच कांग्रेस को यूपी में झटका? सांसद राकेश राठौर की नाराजगी की चर्चा, बेटे को लेकर भी अटकलें

November 27, 2026
योगी का अखिलेश पर तंज- ‘गिनती आती हो तो हम 10 लाख नियुक्ति पत्र दे चुके होंगे’, सपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश

योगी का अखिलेश पर तंज- ‘गिनती आती हो तो हम 10 लाख नियुक्ति पत्र दे चुके होंगे’, सपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

November 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Keshav Maurya का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक सत्ता में नहीं लौटेगी सपा, गूंजेगा ‘जय श्रीराम’ और ‘राधे-राधे’

Keshav Maurya का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक सत्ता में नहीं लौटेगी सपा, गूंजेगा ‘जय श्रीराम’ और ‘राधे-राधे’

November 22, 2026
Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, बोले- अकेले चुनाव लड़ने की ताकत नहीं, UP में कितनों का सहारा लेगी पार्टी?

Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, बोले- अकेले चुनाव लड़ने की ताकत नहीं, UP में कितनों का सहारा लेगी पार्टी?

November 24, 2026
Mahoba Farmer Suicide: महोबा में कर्ज और फसल बर्बादी से टूटे किसान ने दी जान, 15 बीघा की फसल हुई थी बर्बाद

Mahoba Farmer Suicide: महोबा में कर्ज और फसल बर्बादी से टूटे किसान ने दी जान, 15 बीघा की फसल हुई थी बर्बाद

October 14, 2026
IIT Bombay में छात्र की मौत से हड़कंप, Exam में ChatGPT इस्तेमाल के बाद क्या हुआ? CJP फाउंडर ने उठाया बड़ा सवाल

IIT Bombay में छात्र की मौत से हड़कंप, Exam में ChatGPT इस्तेमाल के बाद क्या हुआ? CJP फाउंडर ने उठाया बड़ा सवाल

September 19, 2026
UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

0
Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो…

Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो…

0
Azam Khan Case: आजम खान की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- समय आने पर जनता देगी जवाब

अखिलेश यादव का दावा- यूपी चुनाव हार रही BJP! परिसीमन को लेकर बोले- कमल मुरझा गया तो क्या उम्मीद करेंगे?

0
UP Election 2027: अखिलेश यादव ने PDA प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का बनाया प्लान, महिलाओं को दी खास जिम्मेदारी

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने PDA प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का बनाया प्लान, महिलाओं को दी खास जिम्मेदारी

0
UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

November 28, 2026
Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो…

Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो…

November 28, 2026
Azam Khan Case: आजम खान की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- समय आने पर जनता देगी जवाब

अखिलेश यादव का दावा- यूपी चुनाव हार रही BJP! परिसीमन को लेकर बोले- कमल मुरझा गया तो क्या उम्मीद करेंगे?

November 28, 2026
UP Election 2027: अखिलेश यादव ने PDA प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का बनाया प्लान, महिलाओं को दी खास जिम्मेदारी

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने PDA प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का बनाया प्लान, महिलाओं को दी खास जिम्मेदारी

November 28, 2026

Recent News

संग्रह राजनीति (UPHIN/2023/89629) उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र है जो राजनीतिक खबरों का प्रकाशन प्रमुखता से करता है।

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

UP के 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी बोले- रील देखने में 30 सेकंड, कौशल निखारने में रोज दें 30 मिनट

November 28, 2026
Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो…

Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो…

November 28, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.