• Home
  • About Us
  • Contact Us
Thursday, August 20, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

चीन ने बजा दी युद्ध की घंटी! यूक्रेन की तरह खुद को तैयार करने लगे ताइवान के लोग

Sangrah Rajneeti Team by Sangrah Rajneeti Team
May 25, 2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
चीन ने बजा दी युद्ध की घंटी! यूक्रेन की तरह खुद को तैयार करने लगे ताइवान के लोग
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूक्रेन में जारी खून-खराबे के बीच ताइवान भी अपने आप को युद्ध के लिए तैयार करने लगा है। ताइवान के लोग चीन के साथ संभावित युद्ध को लेकर अपने आप को ट्रेन कर रहे हैं।वे नकली मिसाइलों को विस्फोट करने से लेकर “घायल” पड़े लोगों को मदद करने तक, युद्ध के दौरान होने वाली हर मुश्किलों के लिए तैयार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चीन अब ताइवान को कब्जाने के करीब जाता मालूम पड़ रहा है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को ‘‘सत्ता पर कब्जा करने’’ की अपनी क्षमता का परीक्षण किया। उसने कहा कि उसकी सेनाओं ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की टिप्पणी के जवाब में स्वशासित द्वीप के आसपास बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू किया है। चीन की धमकी के बीच ताइवान के लोग युद्ध स्तर की तैयारियां कर रहे हैं।

युद्ध के बाद की तैयारी कर रहे लोग

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के लोग नकली खून और नकली अंगों के जरिए खुद को ट्रेन कर रहे हैं। इसी साल जनवरी के अंत में नागरिक सुरक्षा समूह, कुमा अकादमी ने भी इसी तरह की एक ड्रिल कराई थी। इसमें मिसाइल हमले के बाद कैसे निपटना है, उसको लेकर ट्रेनिंग दी गई। अब ताइवान में इस तरह की ट्रेनिंग आम बात हो गई है। यह ड्रिल आठ घंटे तक चली और इसमें लोगों को एयर डिफेंस अलार्म का जवाब देने, आसपास के इलाके को कवर के रूप में इस्तेमाल करने और दुश्मन बलों द्वारा पता लगाने से बचने का प्रशिक्षण दिया गया।कुमा अकादमी के प्रशिक्षक चेन यिंग बताते हैं, “आज हमने बड़े स्तर पर अभ्यास किया। इसमें हम अपने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए असली युद्ध की दुनिया तैयार करते हैं ताकि वे इससे आने वाली आपदा से निपटने का गुर सीख सकें।” इस एक ड्रिल में 120 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, जिनमें से सभी ने बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

बौखलाया है चीन

प्रतिभागियों में से एक का कहना है कि उन्होंने शुरू में यह समझने के लिए साइन अप किया था कि किसी आपदा या युद्ध की स्थिति में कैसे रिएक्ट करना है। उन्होंने कहा कि “अगर ऐसा कुछ होता है, तो इसका मतलब है कि आपको तैयार रहना चाहिए। अगर आप तैयार होंगे तो आप भावनात्मक और मानसिक रूप से इससे बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम होंगे।” कुमा अकादमी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है और अब साइबर हमलों और दुष्प्रचार से लेकर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और चोट मूल्यांकन जैसे विषयों पर विस्तृत विविधता वाले पाठ्यक्रम और अभ्यास प्रदान करती है।गौरतलब है कि ताइवान के नए राष्ट्रपति चिंग ते ने ताइवान पर चीन की संप्रभुता के दावों को खारिज कर दिया था। चीन इससे बौखलाया हुआ है। पीएलए की पूर्वी थियेटर कमान के प्रवक्ता ली शी ने कहा कि सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बलों की संयुक्त सेनाओं ने दो दिवसीय अभ्यास के समापन के दिन क्षेत्र पर नियंत्रण और कब्जे के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया। यह युद्धाभ्यास ताइवान द्वीप के आसपास किया गया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘युद्ध के मैदान पर संयुक्त रूप से नियंत्रण करने, संयुक्त हमले शुरू करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए कमान की क्षमताओं का परीक्षण करने के वास्ते द्वीप समूह के अंदर और बाहर एकीकृत अभियान शुरू किया गया।’’

रक्षा के लिए खुद को तैयार कर रहे

चीनी खतरे को भांपते हुए ताइवान के लोग अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। लोगों को ट्रेनिंग देने वाला यह संगठन ताइवान नागरिक सुरक्षा समूहों के व्यापक जमीनी स्तर के आंदोलन का हिस्सा है जो हाल के वर्षों में पूरे द्वीप में उभरे हैं और बड़ी संख्या में नागरिक ट्रेनिंग के लिए साइन अप कर रहे हैं। कुमा अकादमी के कार्यकर्ता और सह-संस्थापक हो चेंग-हुई ने संगठन के एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान अल जजीरा को बताया, “हम लड़ाई ताइवान की सेना पर छोड़ते हैं।” उनका कहना है कि वे हिंसा के वास्ते लोगों को ट्रेन नहीं कर रहे हैं बल्कि खुद को और दूसरों को बचाने के वास्ते लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।ताइपे में सूचो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर फैंग-यू चेन के अनुसार, सभी नागरिक सुरक्षा तैयारियां चीन के बारे में चिंताओं के कारण हो रही हैं। उनका कहना है, ”ताइवान के खिलाफ चीन के आक्रामक कदम उठाने से ताइवान के लोग चिंतित हैं।” 1949 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के बाद से, बीजिंग में सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने स्व-शासित ताइवान (आधिकारिक तौर पर चीन गणराज्य) को चीन का एक अविभाज्य हिस्सा माना है।

क्या मानते हैं ताइवान के लोग

2022 में, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह ताइवान को चीन के नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से इंकार नहीं करेंगे। पिछले साल प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चला है कि ताइवान के 66 प्रतिशत लोग बीजिंग की ताकत को ताइवान के लिए एक बड़ा खतरा मानते हैं। ताइवान में एकेडेमिया सिनिका के 2023 सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 83 प्रतिशत का मानना है कि हाल के वर्षों में चीन से खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी खुफिया जानकारी के अनुसार, शी जिनपिंग ने सेना को 2027 तक ताइवान पर आक्रमण के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि पीएलए अगस्त 2022 में तत्कालीन अमेरिकी संसद के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की यात्रा के बाद से आक्रामक सैन्य अभ्यास कर रही है। उसने सैन्य कार्रवाई के माध्यम से ताइवान पर संभावित कब्जे का अभ्यास किया। ताइवान के शीर्ष नेताओं के मुताबिक चीन, ताइवान को एक बागी प्रांत के रूप में देखता है, जिसे बलपूर्वक भी मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत करना चाहता है और 2027 में अपना आक्रमण शुरू कर सकता है।

Tags: BIG NEWS INTERNATINAL
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti Team

Sangrah Rajneeti Team

संग्रह राजनीति लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी पत्रिका है। हमारी डिजिटल टीम में ऑफिसियल और अनऑफिसियल लेखकों द्वारा संग्रह की गई खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Posts

गाजा में युद्धविराम पर सहयोग के लिए तैयार : इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर के बाद हमास का बयान
अंतर्राष्ट्रीय

गाजा में युद्धविराम पर सहयोग के लिए तैयार : इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर के बाद हमास का बयान

November 28, 2024
फिलिस्तीन के समर्थन में आया भारत, यूएन में सदस्यता के पक्ष में दिया वोट; किसने किया विरोध
अंतर्राष्ट्रीय

फिलिस्तीन के समर्थन में आया भारत, यूएन में सदस्यता के पक्ष में दिया वोट; किसने किया विरोध

May 11, 2024
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
स्वतंत्रता दिवस पर मेहनाज़ खान का संदेश, देशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर मेहनाज़ खान का संदेश, देशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर नवीन यादव का संदेश, देशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर नवीन यादव का संदेश, देशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

August 15, 2026
पार्श्वनाथ पंचवटी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे

पार्श्वनाथ पंचवटी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे

August 16, 2026
Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

0
Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- ‘वो मजबूर कर रहे हैं…’

Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- ‘वो मजबूर कर रहे हैं…’

0
Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘UP में Film City की Shooting चालू’

Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘UP में Film City की Shooting चालू’

0
Lucknow में घर का सपना होगा पूरा! LDA की 2 Housing Schemes में 4000 Plots, जानें Registration कब से

August 19, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

August 19, 2026
Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- ‘वो मजबूर कर रहे हैं…’

Akhilesh Yadav के बयान पर Jayant Chaudhary का पलटवार, बोले- ‘वो मजबूर कर रहे हैं…’

August 19, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.