कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों से मंगलवार को आह्वान किया कि वे नामांकन दाखिल करते समय, सभाओं और जनसंपर्क के दौरान अपने पास संविधान की प्रति रखें और लोगों को यह बताएं कि जब तक उनकी पार्टी है तब तक कोई संविधान छीन नहीं सकता।















