चौक काली बाजार वार्ड के अंतर्गत कई स्थानों पर पेयजल की समस्या विगत कई महीनो से बनी हुई है …इसको लेकर आज पार्षद अनुराग मिश्रा की अगुवाई में खेत गली निवासी रिद्धि किशोर गौड़ ,आशीष अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल, अवधेश शुक्ला ,पशुपति तिवारी ,उमेश धनुक,रमेश चंद्र, ऋषि आदि ने महाप्रबंधक जल संस्थान को ज्ञापन देकर समस्या का शीघ्र हल निकालने को कहा…. विगत 6 महीना से खेत गली में बोरिंग का काम पूरा नहीं हो पा रहा है इसके चलते क्षेत्रीय नागरिकों में काफी रोष है… नागरिक अपने साथ कुलजग भी पानी लेने को ले गए थे …श्री मिश्र ने महाप्रबंधक से अनुरोध किया की निरंतर अधिकारियों के स्थानांतरण और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण जल समस्या बनी हुई है… रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि विगत 6 महीने से बोरिंग का काम पूरा नहीं हो पा रहा है … आशीष अग्रवाल ने कहा कि गली कई स्थानों पर बैठ गई है जिसका निर्माण होना है पहले सीवर लाइन समुचित पड़ जाए तब निर्माण किया जाए ….महाप्रबंधक में मंगलवार को सुबह क्षेत्र का भ्रमण कर समस्या का निसरण करने का आश्वासन दिया है उन्होंने मौके पर अन्य संबंधित अधिकारियों को भी बुला लिया था… साथ गए क्षेत्रीय नागरिकों ने पानी के कैंपर लेकर जल संस्थान के द्वार पर प्रदर्शन किया.















