धर्मनगरी अयोध्या से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के आसपास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक कश्मीरी युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि यह युवक मंदिर परिसर के ठीक बाहर नमाज अता कर रहा था। इस घटना के बाद से खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, यह घटना राम मंदिर के एक्जिट गेट (निकास द्वार) के पास की है। बताया जा रहा है कि कश्मीर का रहने वाला एक शख्स वहां सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ रहा था। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और आम लोगों ने जब यह देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत सुरक्षाकर्मियों से की। जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
जांच में जुटीं एजेंसियां, बढ़ाई गई सतर्कता
युवक को हिरासत में लेने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। राम मंदिर जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि को पुलिस हल्के में नहीं ले रही है। फिलहाल पकड़े गए कश्मीरी युवक से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका मकसद क्या था और वह यहां क्यों आया था। इस घटना के मद्देनजर परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक-चौबंद कर दी गई है।













