लखनऊ। पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर 313 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव ने समस्त जनता, खासकर क्षेत्रवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद दी।
अपने संदेश में सुबोध चन्द्र यादव ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के बाद आने वाली ईद खुशियों, रहमत और बरकत का पैगाम लेकर आती है।
उन्होंने दुआ की कि यह मुबारक मौका सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की और शांति लेकर आए तथा प्रदेश और देश में अमन-चैन कायम रहे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस खास अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं समाजवादी पार्टी से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।















