• Home
  • About Us
  • Contact Us
Saturday, November 14, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP News: अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20% आरक्षण; शहीद परिवारों के लिए भी बड़ा ऐलान

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
November 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश
0
UP Export में कालीन का जलवा! भदोही से दुनिया तक पहुंची पहचान, 65 देशों के Buyers पहुंचे Carpet Expo
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा पूरी करने के बाद लौटने वाले अग्निवीर प्रदेश की ताकत बनेंगे। योगी सरकार ने उनके लिए सरकारी सेवाओं में 20 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वीरता पुरस्कारों की राशि दोगुनी करने, शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता बढ़ाने और आश्रितों को नौकरी देने जैसे फैसलों का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है और प्रदेश में करीब 20 लाख सैनिकों का विशाल परिवार रहता है। देशभर में हर साल लगभग 60 हजार सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं, जिनमें करीब 12 हजार उत्तर प्रदेश से होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों परिवार ऐसे हैं, जहां कई पीढ़ियों से लोग सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा कर रहे हैं।

अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण, वीरता पुरस्कार की राशि होगी दोगुनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेना के अनुशासन और प्रशिक्षण के साथ सेवा पूरी करने वाले नौजवान प्रदेश की ताकत बनेंगे। इसी उद्देश्य से सरकार ने उनके लिए 20 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है। उन्होंने शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तीन प्रमुख घोषणाओं का उल्लेख किया। इनमें वीरता पुरस्कारों की राशि को दोगुना करना, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों को आवास के लिए स्टांप शुल्क में राहत की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करना और शहीदों के आश्रितों को नौकरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था शामिल है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले शहीद सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता 20 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।

‘सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता’, पूर्व सैनिकों से गांवों में युवाओं को तैयार करने की अपील

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा और इस लक्ष्य को हासिल करने में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपने गांवों के युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयार करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी तरक्की कर सकता है, जब उसे सुरक्षित माहौल मिले। सुरक्षा नहीं होने पर विकास की रफ्तार को दुर्गति में बदलने में देर नहीं लगती। उन्होंने सैनिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासी चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं, क्योंकि जवान सीमा पर जागकर पहरा देते हैं।

उन्होंने कहा, “सैनिक कभी सेवानिवृत नहीं होता है. राष्ट्रसंकल्प का संकल्प कभी नहीं बदलता है.”

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुलंदशहर और गाजीपुर से बड़ी संख्या में जवान सेना में सेवाएं दे रहे हैं। गाजीपुर का रहमर गांव देश में सबसे अधिक जवान देने वाले गांवों में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के 2,085 वीर सपूतों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।

मेरठ की बदली पहचान, अब खेल उपकरण उद्योग और बेहतर कनेक्टिविटी से बना रहा पहचान

मेरठ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले तक शहर की पहचान वाहन चोरी, अवैध कटान और कट्टा माफिया के कारण होने लगी थी। उन्होंने कहा कि जिस मेरठ ने आस्था और क्रांति को जोड़कर देश में नई चेतना जगाई, उसकी छवि एक समय अपराध और अव्यवस्था से जुड़ गई थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गन्ना किसानों को भुगतान के लिए परेशान होना पड़ता था। किसान अपने अधिकारों की मांग करते थे तो पुलिस की ओर से लाठियां चलाई जाती थीं। चीनी मिलों पर ताले लगे रहते थे, नहरों में पानी और बिजली की कमी थी। ऐसे हालात में किसान अपने ही खेतों में जाने से डरते थे।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब मेरठ ने ‘One District One Product’ योजना के तहत खेल उपकरण उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई है और गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। उन्होंने शहर में बेहतर कनेक्टिविटी का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया है।

उन्होंने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नाम पर प्रदेश में पहला स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का दुर्भाग्य रहा कि एक दौर में वीर सैनिकों को सम्मान और सुरक्षा पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था।

कारगिल के पूर्व सैनिक से अपमानजनक घटना का किया जिक्र

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कारगिल युद्ध के एक पूर्व सैनिक के साथ हुई कथित अपमानजनक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस सैनिक ने एक नेता को सलाम करने से इनकार कर दिया था। वहीं, एक शहीद लांस नायक के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था मौजूद नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस दौर में सैनिकों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ीं, क्योंकि तत्कालीन सरकार के मन में देश के जवानों के प्रति सम्मान का भाव नहीं था। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर लगातार समझौते किए जाते थे और सैन्य अभियानों पर सवाल उठाकर सैनिकों की वीरता को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश होती थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आतंकी हमलों के बाद केवल डोजियर भेजने और निंदा करने तक कार्रवाई सीमित रह जाती थी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब आतंकी हमले करने वालों को कड़ा जवाब दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, नया भारत अपने सैनिकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

OROP का जिक्र कर पीएम मोदी की तारीफ की

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अगले 25 वर्षों को महत्वपूर्ण बताते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए पांच प्रण लेने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इनमें तीसरा प्रण सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सम्मान देने से जुड़ा था।

योगी आदित्यनाथ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए चार दशक से लंबित वन रैंक वन पेंशन (OROP) की मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों को लंबे समय से प्रतीक्षित लाभ मिला है।

ब्रह्मोस मिसाइल और डिफेंस कॉरिडोर का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैनिकों के प्रति सम्मान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी सेना के जवानों के बीच जाकर दीपावली मनाते हैं। इस वर्ष उन्होंने बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में आधुनिक हथियारों के उत्पादन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें देश की रक्षा क्षमता को मजबूत कर रही हैं और इसी मिसाइल ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था।

मुख्यमंत्री ने धारा 370 हटाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने इसे एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यूपी में देश विरोधी ताकतों और अपराधियों के लिए जगह नहीं: योगी

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश विरोधी ताकतों, अपराधियों और आतंकियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऐसी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उनसे युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए प्रेरित करने और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Tags: AgniveerIndian ArmyMeerut NewsUP NewsYogi Adityanath
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

छठ महापर्व को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें; घाटों पर होगी कड़ी निगरानी
उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें; घाटों पर होगी कड़ी निगरानी

November 14, 2026
UP News: दिवाली पर योगी सरकार की बसों ने बनाया रिकॉर्ड, 6 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
उत्तर प्रदेश

UP News: दिवाली पर योगी सरकार की बसों ने बनाया रिकॉर्ड, 6 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

November 13, 2026
UP SIR: 1.27 करोड़ वोटरों के नाम कटने के दावे के बाद BJP अलर्ट, CM योगी ने छूटे मतदाताओं के लिए दिया विशेष अभियान का निर्देश
उत्तर प्रदेश

UP SIR: 1.27 करोड़ वोटरों के नाम कटने के दावे के बाद BJP अलर्ट, CM योगी ने छूटे मतदाताओं के लिए दिया विशेष अभियान का निर्देश

November 13, 2026
UP Election 2027: बीजेपी का नया प्लान तैयार! रूठे नेताओं को मनाएंगे बड़े पदाधिकारी, मोदी-शाह से लेकर योगी तक संभालेंगे मोर्चा
उत्तर प्रदेश

UP Election 2027: बीजेपी का नया प्लान तैयार! रूठे नेताओं को मनाएंगे बड़े पदाधिकारी, मोदी-शाह से लेकर योगी तक संभालेंगे मोर्चा

November 12, 2026
जेवर एयरपोर्ट के पास लगेगा बड़ा Tractor Plant, योगी सरकार के इस प्रोजेक्ट में 1,219 करोड़ का निवेश और 1,200 नौकरियां!
उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट के पास लगेगा बड़ा Tractor Plant, योगी सरकार के इस प्रोजेक्ट में 1,219 करोड़ का निवेश और 1,200 नौकरियां!

November 12, 2026
2027 के बाद क्या होगी Yogi Adityanath की भूमिका? PM पद की अटकलों पर CM ने दिया बड़ा जवाब
प्रदेश

UP Police News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दरोगा बने सिपाहियों के 8-8 लाख रुपये माफ; 1700 युवाओं को मिलेगी राहत!

November 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 112 तरह के इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होंगे, जानें नया नियम

Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 112 तरह के इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होंगे, जानें नया नियम

November 13, 2026
होर्मुज में जंग जैसे हालात, फिर भी कैसे निकल रहे भारतीय जहाज? सरकार ने खोले बड़े राज

होर्मुज में जंग जैसे हालात, फिर भी कैसे निकल रहे भारतीय जहाज? सरकार ने खोले बड़े राज

May 29, 2026
संग्रह राजनीति परिवार की तरफ से रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

संग्रह राजनीति परिवार की तरफ से रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

March 2, 2026
UP Election 2027: बीजेपी का नया प्लान तैयार! रूठे नेताओं को मनाएंगे बड़े पदाधिकारी, मोदी-शाह से लेकर योगी तक संभालेंगे मोर्चा

UP Election 2027: बीजेपी का नया प्लान तैयार! रूठे नेताओं को मनाएंगे बड़े पदाधिकारी, मोदी-शाह से लेकर योगी तक संभालेंगे मोर्चा

November 12, 2026
आगरा के बुद्धा पार्क में भव्य बुद्ध वंदना कार्यक्रम, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

आगरा के बुद्धा पार्क में भव्य बुद्ध वंदना कार्यक्रम, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

0
छठ महापर्व को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें; घाटों पर होगी कड़ी निगरानी

छठ महापर्व को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें; घाटों पर होगी कड़ी निगरानी

0
UP Voter List: सात महीने में जुड़े 20 लाख नए वोटर, फिर भी 2.38 करोड़ नामों का अंतर! 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

UP Voter List: सात महीने में जुड़े 20 लाख नए वोटर, फिर भी 2.38 करोड़ नामों का अंतर! 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

0
यूपी में चुनाव से पहले सपा का नया पोस्टर बना चर्चा का विषय, रावण और सीताहरण का जिक्र कर BJP सरकार पर साधा निशाना

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

आगरा के बुद्धा पार्क में भव्य बुद्ध वंदना कार्यक्रम, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

आगरा के बुद्धा पार्क में भव्य बुद्ध वंदना कार्यक्रम, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

November 14, 2026
छठ महापर्व को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें; घाटों पर होगी कड़ी निगरानी

छठ महापर्व को लेकर CM योगी का बड़ा निर्देश, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें; घाटों पर होगी कड़ी निगरानी

November 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.