टड़ियावां ब्लॉक के प्रमुख रवि प्रकाश ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को दिल से मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार खुशियों, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है।
रवि प्रकाश ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “रात को नया चांद मुबारक, चांद की चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलंदी मुबारक, और आपको ईद का चांद मुबारक!” उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने आगे कहा कि ईद हमें आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर सभी लोगों को चाहिए कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाएं।
ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को शांति, सादगी और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। अंत में उन्होंने सभी को “ईद मुबारक” कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















