• Home
  • About Us
  • Contact Us
Thursday, November 19, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश

डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया… आखिरी खत में आकांक्षा ने लिखी ऐसी बात, पढ़कर रो पड़े मां-पापा

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
June 4, 2026
in प्रदेश, मध्य प्रदेश
0
डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया... आखिरी खत में आकांक्षा ने लिखी ऐसी बात, पढ़कर रो पड़े मां-पापा

डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया... आखिरी खत में आकांक्षा ने लिखी ऐसी बात, पढ़कर रो पड़े मां-पापा

0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की एक होनहार छात्रा की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले से कथित तौर पर आहत छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने नागपुर में आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के बावजूद पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी।

डॉक्टर बनने का सपना लेकर नागपुर गई थी आकांक्षा

आकांक्षा चतुर्वेदी मऊगंज जिले के मगनिया गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता कृष्ण कुमार चौबे किसान हैं और बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए कर्ज भी लिया था। आकांक्षा नागपुर में रहकर ‘फिजिक्स वाला’ कोचिंग संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।

परिजनों के अनुसार, परीक्षा देने के बाद वह काफी खुश थीं और उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद उनकी मानसिक स्थिति बदलने लगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने खाना-पीना कम कर दिया था और लोगों से बातचीत भी लगभग बंद कर दी थी।

सुसाइड नोट में मां-पिता से मांगी माफी

आत्महत्या से पहले आकांक्षा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, “मम्मी-पापा, आपको भरोसा था कि मैं डॉक्टर बनूंगी, लेकिन दोबारा पेपर देने की हिम्मत नहीं है.”

यह पत्र सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है।

दादा ने सुनाई दर्द भरी कहानी

आकांक्षा के बाबा जगदीश चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा के बाद वह बेहद उत्साहित थीं और उन्हें विश्वास था कि इस बार 650 से अधिक अंक हासिल करेंगी। लेकिन पेपर लीक की खबर आने के बाद उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया।

उन्होंने बताया कि आकांक्षा ने लोगों से बातचीत करना कम कर दिया था और वह लगातार परेशान रहने लगी थीं। परिवार के अनुसार, उनकी पढ़ाई के लिए पिता ने लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था।

राजनीतिक हलकों में भी गूंजा मामला

घटना के बाद राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने परिवार से फोन पर बातचीत कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

वहीं युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। एनएसयूआई ने परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ पिता के किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े कर्ज को चुकाने में मदद का आश्वासन दिया है।

युवक कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने इस घटना को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए कहा, “मैं समझता हूं कि यह सरकार की सबसे बड़ी असफलता है. पूरा परिवार जीवन भर की पूंजी लगाकर बच्चे को डॉक्टर बनाने की कोशिश करता है लेकिन सरकार असंवेदनशील है. युवक कांग्रेस पुरजोर तरीके से सरकार को घेरने का काम कर रही है.”

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब भाजपा के राज में विकसित भारत के झूठ का इतिहास लिखा जाएगा, तब क्या एक बेबस बेटी का ये ‘आखिरी खत’ भी लगाया जाएगा. भाजपा समर्थकों से सीधी अपील: क्या ये पत्र भी आपकी आंखें नहीं खोल सकता है?”

अरविंद केजरीवाल ने भी की प्रतिक्रिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बेटी को पढ़ाने के लिए परिवार ने 3 लाख का क़र्ज़ लिया था. NEET पेपर लीक से टूटकर बेटी ने आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है. दोबारा परीक्षा कराना न्याय नहीं. सरकार पर काबिज़ शिक्षा माफिया का खात्मा करना होगा. इतने बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं. इनकी मौत का न्याय कब मिलेगा?”

शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत के बाद एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर बहस तेज हो गई है। यह घटना केवल एक परिवार की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि उन चुनौतियों की ओर भी इशारा करती है जिनका सामना लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर करते हैं।

Tags: Akanksha ChaturvediEducation NewsMadhya PradeshNEETPaper LeakStudent News
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

UP में Digital Health को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर भर्ती; 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश

UP Board Exam 2027: अब बदल जाएंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा कॉपियां! QR Code और अलग-अलग रंगों से होगी पहचान, जानें नया नियम

November 5, 2026
JPSC परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court की बड़ी सुनवाई, 24 अगस्त को तय होगा आगे क्या होगा?
राष्ट्रीय

NEET Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई के पीड़ितों को सुप्रीम कोर्ट की राहत, शिकायत के लिए मिला मौका

November 5, 2026
UP News: CM योगी की दंगाइयों को चेतावनी, बोले- अब दंगा किया तो बाप-दादाओं की संपत्ति भी जाएगी!
प्रदेश

UP News: CM योगी की दंगाइयों को चेतावनी, बोले- अब दंगा किया तो बाप-दादाओं की संपत्ति भी जाएगी!

October 13, 2026
IIT Bombay में छात्र की मौत से हड़कंप, Exam में ChatGPT इस्तेमाल के बाद क्या हुआ? CJP फाउंडर ने उठाया बड़ा सवाल
राष्ट्रीय

IIT Bombay में छात्र की मौत से हड़कंप, Exam में ChatGPT इस्तेमाल के बाद क्या हुआ? CJP फाउंडर ने उठाया बड़ा सवाल

September 19, 2026
बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत, राहुल गांधी का CM मोहन यादव पर हमला, बोले- ‘दीये जलाने से फुर्सत मिल गई…’
राष्ट्रीय

बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत, राहुल गांधी का CM मोहन यादव पर हमला, बोले- ‘दीये जलाने से फुर्सत मिल गई…’

September 17, 2026
Fake IAS-IPS Network: नकली ने किया असली अफसरों की नाक में दम! MP में फर्जी अधिकारियों का बड़ा खेल बेनकाब
प्रदेश

Fake IAS-IPS Network: नकली ने किया असली अफसरों की नाक में दम! MP में फर्जी अधिकारियों का बड़ा खेल बेनकाब

September 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
आगरा के बुद्धा पार्क में भव्य बुद्ध वंदना कार्यक्रम, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

आगरा के बुद्धा पार्क में भव्य बुद्ध वंदना कार्यक्रम, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

November 14, 2026
लखनऊ में 800 से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़, ‘Run For ARC Half Marathon’ में रवि कुमार और प्रतिज्ञा बने चैंपियन

लखनऊ में 800 से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़, ‘Run For ARC Half Marathon’ में रवि कुमार और प्रतिज्ञा बने चैंपियन

November 15, 2026
Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 112 तरह के इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होंगे, जानें नया नियम

Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 112 तरह के इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होंगे, जानें नया नियम

November 13, 2026
यूपी में चुनाव से पहले सपा का नया पोस्टर बना चर्चा का विषय, रावण और सीताहरण का जिक्र कर BJP सरकार पर साधा निशाना

यूपी में चुनाव से पहले सपा का नया पोस्टर बना चर्चा का विषय, रावण और सीताहरण का जिक्र कर BJP सरकार पर साधा निशाना

November 14, 2026
अखिलेश यादव पर BJP का तीखा हमला, जिन्नावादी मानसिकता से लेकर ‘कलयुग के मारीच’ तक कह डाला!

यूपी पंचायत चुनाव में फिर देरी! योगी कैबिनेट ने ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया, धर्मेंद्र यादव ने राजभर को घेरा

0
उत्तराखंड BJP में टिकट के लिए होगा मतदान! विधायकों की भी बढ़ेगी मुश्किल, 2027 चुनाव से पहले पार्टी ने बनाया नया फॉर्मूला

उत्तराखंड BJP में टिकट के लिए होगा मतदान! विधायकों की भी बढ़ेगी मुश्किल, 2027 चुनाव से पहले पार्टी ने बनाया नया फॉर्मूला

0
18 दिन बाद आजम खान की घर वापसी! डासना जेल से रिहा होते ही बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर रवाना, समर्थकों ने लगाए नारे

18 दिन बाद आजम खान की घर वापसी! डासना जेल से रिहा होते ही बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर रवाना, समर्थकों ने लगाए नारे

0
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! कांग्रेस, AAP समेत कई संगठनों को नोटिस, 27 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

November 18, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

अखिलेश यादव पर BJP का तीखा हमला, जिन्नावादी मानसिकता से लेकर ‘कलयुग के मारीच’ तक कह डाला!

यूपी पंचायत चुनाव में फिर देरी! योगी कैबिनेट ने ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया, धर्मेंद्र यादव ने राजभर को घेरा

November 18, 2026
उत्तराखंड BJP में टिकट के लिए होगा मतदान! विधायकों की भी बढ़ेगी मुश्किल, 2027 चुनाव से पहले पार्टी ने बनाया नया फॉर्मूला

उत्तराखंड BJP में टिकट के लिए होगा मतदान! विधायकों की भी बढ़ेगी मुश्किल, 2027 चुनाव से पहले पार्टी ने बनाया नया फॉर्मूला

November 18, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.