आगरा के छीपी टोला स्थित अंबेडकर भवन में भीमनगरी केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र सोनी ने की, जिसमें सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और वर्ष 2027 में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की।
सामाजिक कार्यों के लिए उपेंद्र सिंह का किया गया सम्मान
बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को सामाजिक क्षेत्र में उनके जनहितकारी कार्यों तथा आगरा में विशाल बुद्धा पार्क की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों के सम्मान में सम्मानित किया गया। समिति ने उनके योगदान की सराहना करते हुए समाज हित में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
‘बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी’
सम्मान प्राप्त करने के बाद उपेंद्र सिंह ने कहा, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने आगे कहा, “सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
बैठक में भीमनगरी केंद्रीय समिति के संरक्षक एवं विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार, राजू वर्मा, राकेश राज, डॉ. मुन्ना लाल भारतीय, गजेंद्र पिप्पल, देवेन्द्र चिल्लू, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश भास्कर, चौधरी लक्ष्मी नारायण, भारतेन्दु अरुण, बच्चू सिंह, राजेंद्र कर्दम, ओ.पी. सिंह, सुरेश सेहरा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।















