आगरा। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत से शनिवार को भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुद्धा पार्क की सौगात दिए जाने पर भाजपा सरकार के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना आगरा की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन, सामाजिक समरसता तथा क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का भी आग्रह किया।

इस दौरान नेत्रपाल सिंह, आकाश आजाद, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, सोनू कुमार, अमरपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।















