• Home
  • About Us
  • Contact Us
Wednesday, August 5, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश

UP Assembly: CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ’90 की उम्र में भी उनकी सक्रियता थी प्रेरणादायक’

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
August 3, 2026
in प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
UP Assembly: CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, बोले- '90 की उम्र में भी उनकी सक्रियता थी प्रेरणादायक'
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधायक आलम बदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सदन के 21 पूर्व सदस्यों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

नेता सदन के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी का 23 जुलाई को निधन हो गया था। उनकी आयु 90 वर्ष से अधिक थी और वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि आलम बदी सदन के सबसे वरिष्ठ और वयोवृद्ध सदस्यों में शामिल थे।

पांच बार विधायक रहे आलम बदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि आलम बदी का जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जिले के बिंदवल गांव में हुआ था। वह पहली बार 1996 के मध्यावधि विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2002, 2012, 2017 और 2022 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा में आलम बदी पांचवीं बार सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे और विधानसभा की विभिन्न समितियों में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। वर्तमान में वह विधानसभा की आचार समिति के सदस्य भी थे।

‘उनकी सक्रियता हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा थी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आलम बदी की राजनीतिक सक्रियता सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक थी। उन्होंने कहा कि उनका लगातार निर्वाचित होना इस बात का प्रमाण है कि यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता और अपने क्षेत्र के प्रति समर्पित रहता है, तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती।

सीएम योगी ने कहा कि आलम बदी अपनी सादगी, विनम्र स्वभाव और बेदाग सार्वजनिक जीवन के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान, सामाजिक कार्यों तथा शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही वह अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को सदन में लगातार उठाते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से उत्तर प्रदेश ने एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और समर्पित समाजसेवी को खो दिया है।

21 पूर्व विधायकों को भी दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर विधानसभा के 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’, ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह और हनुमंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

UP Budget, Varanasi, Sambhal, Yogi Government, Revenue Department
उत्तर प्रदेश

UP Budget 2026: वाराणसी और संभल को मिली बड़ी सौगात, बनेंगे नए Integrated Collectorate, प्रशासन होगा हाईटेक

August 4, 2026
UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

UP Assembly में सस्पेंड हुए सपा विधायक सचिन यादव कौन हैं? जानिए Education, Political Career और करोड़ों की संपत्ति

Pappu Yadav की बढ़ीं मुश्किलें! प्रयागराज में FIR दर्ज, संसद के बाहर प्रदर्शन बना कानूनी विवाद
प्रदेश

Amit Shah का बड़ा दावा: 7 साल में 36 देशों से लौटे 275 भगोड़े, बोले- अब कानून से बचना नामुमकिन
राजनीति

IPS vs CAPF: Supreme Court पहुंचा बड़ा विवाद, शीर्ष पदों पर IPS नियुक्ति को चुनौती, केंद्र से मांगा जवाब
राष्ट्रीय

  • Trending
  • Comments
  • Latest
PM Modi के Instagram Videos पर अभिजीत दीपके का तंज, बोले- 'उन्हें प्रधानमंत्री नहीं, Influencer बन जाना चाहिए'

PM Modi के Instagram Videos पर अभिजीत दीपके का तंज, बोले- ‘उन्हें प्रधानमंत्री नहीं, Influencer बन जाना चाहिए’

July 30, 2026
CM Yogi का बड़ा ऐलान! UP के इस जिले का बदलेगा नाम, अब 'संत रविदास नगर' के नाम से होगी नई पहचान

CM Yogi का बड़ा ऐलान! UP के इस जिले का बदलेगा नाम, अब ‘संत रविदास नगर’ के नाम से होगी नई पहचान

July 29, 2026
CM Yogi के फैसले पर मायावती ने जताई खुशी, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कई जिलों के पुराने नाम बहाल करने की उठाई मांग

July 31, 2026
BJP को यूपी में नया सिरदर्द देने की तैयारी? CM आवास के बाहर लगे पोस्टर से बढ़ी हलचल

May 14, 2026
UP Budget, Varanasi, Sambhal, Yogi Government, Revenue Department

UP Budget 2026: वाराणसी और संभल को मिली बड़ी सौगात, बनेंगे नए Integrated Collectorate, प्रशासन होगा हाईटेक

0
UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

0
UP Assembly में सस्पेंड हुए सपा विधायक सचिन यादव कौन हैं? जानिए Education, Political Career और करोड़ों की संपत्ति

UP Assembly में सस्पेंड हुए सपा विधायक सचिन यादव कौन हैं? जानिए Education, Political Career और करोड़ों की संपत्ति

0
Pappu Yadav की बढ़ीं मुश्किलें! प्रयागराज में FIR दर्ज, संसद के बाहर प्रदर्शन बना कानूनी विवाद

Pappu Yadav की बढ़ीं मुश्किलें! प्रयागराज में FIR दर्ज, संसद के बाहर प्रदर्शन बना कानूनी विवाद

0
UP Budget, Varanasi, Sambhal, Yogi Government, Revenue Department

UP Budget 2026: वाराणसी और संभल को मिली बड़ी सौगात, बनेंगे नए Integrated Collectorate, प्रशासन होगा हाईटेक

August 4, 2026
UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

August 4, 2026
UP Assembly में सस्पेंड हुए सपा विधायक सचिन यादव कौन हैं? जानिए Education, Political Career और करोड़ों की संपत्ति

UP Assembly में सस्पेंड हुए सपा विधायक सचिन यादव कौन हैं? जानिए Education, Political Career और करोड़ों की संपत्ति

August 4, 2026
Pappu Yadav की बढ़ीं मुश्किलें! प्रयागराज में FIR दर्ज, संसद के बाहर प्रदर्शन बना कानूनी विवाद

Pappu Yadav की बढ़ीं मुश्किलें! प्रयागराज में FIR दर्ज, संसद के बाहर प्रदर्शन बना कानूनी विवाद

August 4, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

UP Budget, Varanasi, Sambhal, Yogi Government, Revenue Department

UP Budget 2026: वाराणसी और संभल को मिली बड़ी सौगात, बनेंगे नए Integrated Collectorate, प्रशासन होगा हाईटेक

August 4, 2026
UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दांव, गांवों, ऊर्जा और उद्योग पर करोड़ों की सौगात

August 4, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.