आगरा। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर आगरा के धनौली मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह किया गया। यात्रा में क्षेत्रीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह, नीरज परमार, मानवेंद्र सिंह तोमर, फोरन सिंह राठौड़, डॉ. सुजान सिंह सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
धनौली के प्रधान प्रतिनिधि लोकेश कुमार ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और उपस्थित वरिष्ठजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।
हर घर तिरंगा • हर घर राष्ट्र गौरव















