• Home
  • About Us
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP Export में कालीन का जलवा! भदोही से दुनिया तक पहुंची पहचान, 65 देशों के Buyers पहुंचे Carpet Expo

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
October 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश
0
UP Export में कालीन का जलवा! भदोही से दुनिया तक पहुंची पहचान, 65 देशों के Buyers पहुंचे Carpet Expo
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निर्यात का दायरा लगातार बढ़ा है। प्रदेश की पहचान अब केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, खाद्य-डेयरी और अन्य क्षेत्रों के उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं। इसी बदलती निर्यात तस्वीर में पूर्वांचल का कालीन उद्योग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भदोही में आयोजित 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो इसी वैश्विक पहचान को आगे बढ़ाने वाला बड़ा मंच बनकर सामने आया है।

प्रदेश के निर्यात आंकड़ों में भी इस बदलाव की झलक साफ दिखाई देती है। वित्त वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश का निर्यात 84,283 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 2,01,241 करोड़ रुपये हो गया। यानी इस अवधि में निर्यात मूल्य में करीब ढाई गुना वृद्धि हुई। वहीं 2012-17 के दौरान निर्यात की औसत वार्षिक वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत थी, जो 2017 के बाद बढ़कर करीब 7.3 प्रतिशत हो गई। इस तरह प्रदेश के निर्यात की सालाना वृद्धि की रफ्तार करीब 1.8 गुना तेज हुई।

भदोही के कालीन की दुनिया में मजबूत पहचान

उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग की बात हो तो संत रविदास नगर यानी भदोही सबसे प्रमुख केंद्रों में शामिल है। वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश के कुल कालीन निर्यात में अकेले भदोही की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं भदोही-मीरजापुर-वाराणसी का कालीन क्लस्टर मिलकर उत्तर प्रदेश के करीब 88 प्रतिशत कालीन निर्यात में योगदान देता है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत के कुल हस्तनिर्मित कालीन निर्यात में उत्तर प्रदेश, खासकर भदोही-मीरजापुर क्लस्टर की हिस्सेदारी ऐतिहासिक रूप से 55 से 60 प्रतिशत के बीच रही है।

2017 से पहले नीतिगत उपेक्षा, बिजली की समस्या, जटिल टैक्स प्रक्रियाओं और कमजोर बुनियादी ढांचे जैसी चुनौतियों के कारण कालीन क्लस्टर को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। निर्यातकों और उद्योगों के राज्य से बाहर जाने की स्थिति भी बनी थी। अब भदोही-मीरजापुर-वाराणसी क्लस्टर से करीब 5,000 करोड़ रुपये का कालीन निर्यात अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट के बाजारों तक पहुंच रहा है।

पांच लाख श्रमिकों और कारीगरों की आजीविका का आधार

भदोही का कालीन कारोबार केवल निर्यात के आंकड़ों तक सीमित नहीं है। इससे करीब पांच लाख श्रमिक, कारीगर और बुनकर जुड़े हुए हैं। हस्तनिर्मित कालीनों के वैश्विक कारोबार में भारत प्रमुख निर्यातकों में शामिल है और इस कारोबार में भदोही की अपनी अलग पहचान है।

ओडीओपी योजना, टूलकिट वितरण, मुद्रा लोन, आधुनिक लूम और सोलर लूम जैसी व्यवस्थाओं से स्थानीय कारीगरों और बुनकरों की आय तथा काम करने की परिस्थितियों में सुधार हुआ है। इससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। रोजगार के स्थानीय अवसर बढ़ने से युवाओं के पलायन को रोकने में भी मदद मिली है।

पारंपरिक हस्तशिल्प से Electronics और Engineering तक बढ़ा दायरा

2012-17 के दौरान उत्तर प्रदेश की निर्यात टोकरी में चमड़ा, हस्तशिल्प और कालीन-दरी जैसे पारंपरिक उत्पादों का प्रमुख योगदान था। अब प्रदेश के निर्यात में नए क्षेत्रों की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2024-25 में इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत, इंजीनियरिंग की 20 प्रतिशत और खाद्य-डेयरी की 11 प्रतिशत रही।

इससे साफ होता है कि उत्तर प्रदेश का निर्यात आधार पहले की तुलना में अधिक विविध हुआ है। देश के हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट में भी उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 16.56 प्रतिशत है। ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) और निर्यात प्रोत्साहन नीति के बाद हस्तशिल्प तथा इससे जुड़े पारंपरिक उत्पादों के निर्यात में भी उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

बेहतर कनेक्टिविटी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और जेवर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के साथ निर्बाध बिजली और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में बेहतर स्थिति ने प्रदेश के कारोबारी माहौल को प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश अब पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस कॉरिडोर और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में भी प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Carpet Expo Mart से सीधे Global Buyers तक पहुंच

भदोही में 7.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित कारपेट एक्सपो मार्ट का उद्घाटन दिसंबर 2020 में किया गया था। यह अत्याधुनिक केंद्र कालीन कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण मंच बना है।

इसी क्रम में 4 से 7 अक्टूबर 2026 तक भदोही में 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 250 एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 65 देशों से 450 से अधिक विदेशी बायर्स के पहुंचने की जानकारी है। इनमें ब्रिक्स देशों के 106 बायर्स भी शामिल हैं।

ऐसे में भदोही का यह Carpet Expo न केवल पूर्वांचल के कारीगरों और निर्यातकों के लिए नए कारोबारी अवसर लेकर आया है, बल्कि उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार में अपनी पहचान और मजबूत करने का बड़ा अवसर भी दे रहा है।

Tags: Bhadohi CarpetCarpet ExpoODOPUP ExportUttar Pradesh
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

2027 के बाद क्या होगी Yogi Adityanath की भूमिका? PM पद की अटकलों पर CM ने दिया बड़ा जवाब
उत्तर प्रदेश

Lucknow Flood: गोमती का जलस्तर बढ़ा तो एक्शन में प्रशासन, नाव से घर-घर पहुंच रही राहत; गर्भवती-बुजुर्गों की पहले होगी शिफ्टिंग

October 5, 2026
UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण
उत्तर प्रदेश

UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

October 5, 2026
Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा
प्रदेश

Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा

October 5, 2026
Premanand Maharaj की सुरक्षा को लेकर CM Yogi को चिट्ठी, आश्रम से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच की मांग
उत्तर प्रदेश

Premanand Maharaj की सुरक्षा को लेकर CM Yogi को चिट्ठी, आश्रम से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच की मांग

October 4, 2026
UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
उत्तर प्रदेश

UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

October 3, 2026
चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी
उत्तर प्रदेश

UP में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ ने पकड़ी रफ्तार, 47 लाख लोग जुड़े; 25 लाख घरों तक पहुंचा सफाई का संदेश

October 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
लखनऊ पश्चिम सपा कार्यालय में Gandhi Jayanti पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

लखनऊ पश्चिम सपा कार्यालय में Gandhi Jayanti पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

October 2, 2026
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

UP Employees को Diwali से पहले बड़ा तोहफा! DA, Bonus और बढ़े मानदेय की तैयारी, जानें किसे कितना मिलेगा

October 4, 2026
गोरखपुर में 509 दिव्यांगजनों को मिली मदद, 664 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

गोरखपुर में 509 दिव्यांगजनों को मिली मदद, 664 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

September 30, 2026
Lucknow में Gyanesh Kumar के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख; 2027 Election को लेकर उठे सवाल

Lucknow में Gyanesh Kumar के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख; 2027 Election को लेकर उठे सवाल

September 28, 2026
2027 के बाद क्या होगी Yogi Adityanath की भूमिका? PM पद की अटकलों पर CM ने दिया बड़ा जवाब

Lucknow Flood: गोमती का जलस्तर बढ़ा तो एक्शन में प्रशासन, नाव से घर-घर पहुंच रही राहत; गर्भवती-बुजुर्गों की पहले होगी शिफ्टिंग

0
BJP Rajya Sabha List के बाद विकास किशोर की पोस्ट से मचा सियासी हलचल, लिखा- ‘मां और बाप का मान और सम्मान न हो…’

BJP Rajya Sabha List के बाद विकास किशोर की पोस्ट से मचा सियासी हलचल, लिखा- ‘मां और बाप का मान और सम्मान न हो…’

0
UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण

0
BJP Rajya Sabha Ticket: टिकट मिलते ही श्रुति गंगवार का पहला रिएक्शन, बोलीं- ‘मैं तो हैरान हूं’

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

2027 के बाद क्या होगी Yogi Adityanath की भूमिका? PM पद की अटकलों पर CM ने दिया बड़ा जवाब

Lucknow Flood: गोमती का जलस्तर बढ़ा तो एक्शन में प्रशासन, नाव से घर-घर पहुंच रही राहत; गर्भवती-बुजुर्गों की पहले होगी शिफ्टिंग

October 5, 2026
BJP Rajya Sabha List के बाद विकास किशोर की पोस्ट से मचा सियासी हलचल, लिखा- ‘मां और बाप का मान और सम्मान न हो…’

BJP Rajya Sabha List के बाद विकास किशोर की पोस्ट से मचा सियासी हलचल, लिखा- ‘मां और बाप का मान और सम्मान न हो…’

October 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.