• Home
  • About Us
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

लोहिया-आम्बेडकर की साझा विरासत से ही देश का भला होगा: दीपक मिश्र

Nargish Jahan by Nargish Jahan
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
लोहिया-आम्बेडकर की साझा विरासत से ही देश का भला होगा: दीपक मिश्र
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपाल सिंह यादव ने ‘लोहिया-आम्बेडकर व समाजवाद’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले— दोनों महापुरुषों की विचारधारा में थी समानता

लखनऊ, दिनांक 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी चिंतक एवं लेखक दीपक मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘लोहिया-आम्बेडकर व समाजवाद’ का विमोचन लोहिया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लोहिया सभागार में आयोजित संगोष्ठी में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किया। पुस्तक का विमोचन मेहतरानी सुनीता जाटव और मोची गरीबे की उपस्थिति में हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. बी. पांडेय ने की, जबकि संचालन हिंदीविद् प्रो. दीपक राय ने किया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया समदर्शी तथा समान सोच वाले प्रतिबद्ध समाजवादी थे। लोहिया 1942 की क्रांति और गोवा मुक्ति संग्राम के नायक थे। उन्होंने समतामूलक संपन्नता और समावेशी विकास पर जोर दिया, जबकि बाबा साहब आम्बेडकर गणतांत्रिक राजकीय समाजवाद के पैरोकार थे। उन्होंने कहा कि लोग बाबा साहब और लोहिया को मानते तो हैं, लेकिन उन्हें सही मायने में जानते नहीं हैं। दोनों के विचारों को समझने के लिए अध्ययन आवश्यक है।

शिवपाल यादव ने सरकार से समान काम के लिए समान वेतन का फार्मूला लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को भी नवगठित आउटसोर्सिंग निगम की परिधि में लाया जाना चाहिए। उन्होंने समाजवादी बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र को लोहिया और आम्बेडकर के बीच वैचारिक समानताओं पर आधारित पुस्तक लिखने के लिए बधाई दी।

लोहिया और आम्बेडकर की साझा विरासत पर जोर

पुस्तक के लेखक एवं समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र ने कहा कि लोहिया और आम्बेडकर की साझा विरासत से ही देश का भला होगा। लोहिया की सोशलिस्ट पार्टी और बाबा साहब की शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन ने मिलकर पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस ऐतिहासिक गठबंधन की घोषणा लोहिया ने 23 दिसंबर 1951 को की थी। उन्होंने कहा कि लोहिया और आम्बेडकर के एक साथ आने की सहमति बन गई थी, लेकिन बाबा साहब के निधन के कारण यह प्रयास आगे नहीं बढ़ सका।

दीपक मिश्र ने कहा कि लोहिया और आम्बेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। आज लोहिया के विचारों को आत्मसात करने और समाजवाद पर व्यापक विमर्श की जरूरत है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी बौद्धिक सभा लोहिया की पुण्यतिथि से छह दिसंबर को बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस तक ‘लोहिया-आम्बेडकर विचार यात्रा’ आयोजित करेगी।

सामाजिक न्याय के लिए दोनों का योगदान महत्वपूर्ण

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति एवं दर्शनशास्त्री प्रो. बी. पांडेय ने कहा कि लोहिया और आम्बेडकर की दार्शनिक भावभूमि समान थी। विधिवेत्ता एवं लुआक्ता के अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय ने कहा कि दोनों विभूतियों ने सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आम्बेडकर ने संवैधानिक प्रावधानों को प्राथमिकता दी, जबकि लोहिया ने सत्याग्रह और लोकबहसों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन पर जोर दिया।

खुनखुनजी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया ने लोहिया के नारी विमर्श पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में लेखक प्रो. अर्जुन पांडेय, यदु न्यास के अध्यक्ष नागा चौधरी, समाजसेवी रविकांत तिवारी, पूर्व मंत्री रामलखन चौरसिया, इस्लामिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिलशाद अहमद अंसारी, डॉ. नसीम सिद्दीकी, डॉ. मनीष तोड़रिया, प्रो. प्रणव, राजेश अग्रवाल, शांति यादव, रंजीत यादव, प्रो. मोहसिन रजा, जावेद, कुलदीप यादव, अल्पना बाजपेयी और हरिशंकर यादव सहित अन्य लोगों ने विचार रखे।

केरल के समाजवादी नेता को दी श्रद्धांजलि

संगोष्ठी के समापन पर केरल के 104 वर्षीय समाजवादी नेता एवं लोहिया-आम्बेडकर के सहयोगी पुथियारम्बिल कोप्पन वासु के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

आयोजकों ने बताया कि बाबा साहब आम्बेडकर ने बहिष्कृत हितकारिणी सभा का सचिव मोची समुदाय से आने वाले नामदेव शिवतरकर को बनाया था। वहीं, लोहिया ने ग्वालियर की महारानी के विरुद्ध मेहतरानी सुक्खो रानी को चुनाव लड़ाया था। इसी ऐतिहासिक संदर्भ को रेखांकित करने के उद्देश्य से पुस्तक का विमोचन सुनीता जाटव और गरीबे की उपस्थिति में कराया गया।

Tags: PoliticsSamajwadi PartyUttar Pradesh
SendShareShareTweet
Nargish Jahan

Nargish Jahan

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश

October 15, 2026
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
उत्तर प्रदेश

CM योगी का सपा पर इशारों में निशाना! बोले- ‘जब जनप्रतिनिधि ही 12 बजे सोकर उठेगा तो दुर्गति होनी ही है’

October 15, 2026
CM योगी का बड़ा बयान: ‘नारीशक्ति स्वस्थ और शिक्षित होगी, तभी उज्ज्वल होगा राष्ट्र का भविष्य’, जानें बेटियों के लिए क्या-क्या बदला

UP Politics: BJP में शामिल हुए सपा के 3 बागी विधायक, रविदास मेहरोत्रा का हमला- 2027 में जनता सिखाएगी सबक
उत्तर प्रदेश

UP Politics: BJP में शामिल हुए सपा के 3 बागी विधायक, रविदास मेहरोत्रा का हमला- 2027 में जनता सिखाएगी सबक

October 14, 2026
योगी सरकार का बड़ा पुलिस सम्मान, 87 नए Interceptor Vehicles से बदलेगी ट्रैफिक निगरानी की तस्वीर
प्रदेश

UP News: यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे गो आधारित उत्पादों के आउटलेट, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा नया बाजार

October 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कैंपबेल रोड कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

October 10, 2026
चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी

UP Pension Hike: योगी सरकार का बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा! ₹1000 की पेंशन बढ़कर होगी ₹1500?

October 11, 2026
बलिया में INDIA गठबंधन का आंदोलन, अकमल नईम खां मुन्ना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

October 8, 2026
बलिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, PDA कार्यालय में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता

October 12, 2026
UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

0
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

0
UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

CM योगी का सपा पर इशारों में निशाना! बोले- ‘जब जनप्रतिनिधि ही 12 बजे सोकर उठेगा तो दुर्गति होनी ही है’

0
Divya Mittal का बड़ा सियासी ऐलान! अनुप्रिया पटेल के गढ़ मिर्जापुर में देंगी चुनौती, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

October 15, 2026
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

October 15, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.