निज़ामाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं 361 नगर विधानसभा बलिया से जुड़े नेता अकमल नईम खां ‘मुन्ना’ ने आज निज़ामाबाद पहुंचकर देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार माने जाने वाले मरहूम पूर्व विधायक आलमबदी आज़मी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
अकमल नईम ‘मुन्ना’ ने कहा कि मरहूम आलमबदी आज़मी ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और जनसेवा को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला उन्हें अपनी रहमत अता फरमाए और जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम नसीब करे। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश की राजनीति में आलमबदी आज़मी का योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।















