लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अकमल नईम खां मुन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास और देश के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। यह दिन हमें एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता और एकता में निहित है। आज जरूरत है कि हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लें तथा देश की प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना हम सभी का साझा दायित्व है।
जय हिंद! वंदे मातरम्!















