देवरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धीरज कुमार पाठक, भाजपा कार्यकर्ता एवं 339, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र, देवरिया ने सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। यह त्योहार हमारे सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।
धीरज कुमार पाठक ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आपसी प्रेम एवं विश्वास को बढ़ाए तथा हर परिवार में खुशियां लेकर आए।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की।















