खलीलाबाद, 22 मार्च। ईद के अवसर पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की खास रौनक देखने को मिली। 313 खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव के नेतृत्व में ईद मिलने का व्यस्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम साहब, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गौहर अली खान, पूर्व महासचिव अनवारुलहक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोयब नदवी, भाई अज़ीम, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिराज अहमद, अज़ीम खान, रियाज़, इरफान (पूर्व प्रधान), मुनीर हसन चौधरी, एजाज़ भाई, आइकॉन रिजवान, परवेज अहमद, अफसर जी, सादर आलम, एजाज़ अहमद, अबुजर, इकरामुद्दीन, बब्बू और जियाउद्दीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय विकास को लेकर भी चर्चा की गई।
सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहार समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं, और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को और मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर चलता रहा और लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।















