लखनऊ। शहर में पशु प्रेमियों द्वारा चलाया जा रहा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन कुत्तों और मवेशियों के लिए बनाए जा रहे शेल्टर होम्स और पाउंड्स के विरोध में किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित व्यवस्थाएँ पशुओं के हित में नहीं हैं और इससे उनके जीवन व स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आंदोलन में बड़ी संख्या में पशु प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हो रहे हैं।

Caru Saxena ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रशासन से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की जा रही है।
इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में डॉ. पूजा, नेहा, अमर, नवीन, लवलीना और मयंक सहित कई अन्य पशु प्रेमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।














