लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मो. रेहान नईम ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का पवित्र पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
मो. रेहान नईम ने सभी से इस पावन अवसर को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परमात्मा से प्रार्थना है कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, प्रेम और समृद्धि लेकर आए।















