लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तारा चंद यादव, नगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, लखनऊ मध्य विधानसभा-174 ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है। यह त्योहार रिश्तों की मजबूती के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।
तारा चंद यादव ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा हर परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहे।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की।















