आगरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
उपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, वीरों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा भारत की प्रगति एवं समृद्धि में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्पित हों।” इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वंदे मातरम्! भारत माता की जय!
परमवीर शहीदों को नमन और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।














