• Home
  • About Us
  • Contact Us
Monday, June 1, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश दिल्ली

देश के 10 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव कल, जानिए किसका क्या दांव पर

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
November 12, 2024
in दिल्ली
0
देश के 10 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव कल, जानिए किसका क्या दांव पर
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों के साथ देश के 10 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव है. उपचुनाव के लिए बुधवार को जिन सीटों पर वोटिंग है, उसमें 31 विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट शामिल है.

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है. वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

देश के 11 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी थी, लेकिन सिक्किम की दो विधानसभा सीटों पर निर्विरोध चुने जाने के चलते 31 विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है. इन 31 सीटों में से 28 विधायकों के 2024 में सांसद चुने जाने और 2 विधायकों के निधन होने और एक विधायक के दलबदल करने के चलते उपचुनाव हो रहे हैं. इन 31 सीटों में से 21 सीट सामान्य वर्ग के लिए है तो चार सीटें दलित और 6 सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित है.

उपचुनाव में किसका क्या दांव पर है?

उपचुनाव के लिए बुधवार को जिन 31 सीटों पर वोटिंग है, उसके सियासी समीकरण देखें तो विपक्षी दलों की साख सबसे ज्यादा दांव पर है. 31 में से 18 सीटें विपक्षी दलों के कब्जे में रही थी और 11 सीटों पर बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के घटक दलों का कब्जा था. विपक्ष के कब्जे वाली 18 में से 9 सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे, जो दो आरजेडी, एक लेफ्ट के कब्जे में थी. इसी तरह एनडीए के तहत सात विधायक बीजेपी के थे तो एक विधायक हम पार्टी से है. इसके अलावा 2 विधायक अन्य दलों के थे.

वायनाड में प्रियंका गांधी की अग्निपरीक्षा

राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड दो संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे, लेकिन नतीजे आने के बाद वायनाड सीट छोड़ दी थी. वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरी है. प्रियंका गांधी के खिलाफ लेफ्ट से सत्यन मोकेरी तो बीजेपी से नव्या हरिदास किस्मत आजमा रही है. राहुल गांधी ने 2024 में डी राजा की पत्नी एनी राजा को हराया था. लेफ्ट के केरल की सत्ता पर काबिज होने के चलते वायनाड सीट पर कांग्रेस के लिए चुनौती कम नहीं है, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर लगी है कि प्रियंका गांधी क्या अपने भाई राहुल गांधी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी की नहीं?

राजस्थान की सात सीटों पर फाइट

राजस्थान की जिन सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, उसमें झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर,चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीट शामिल. इनमें से चार सीटों पर कांग्रेस के विधायक, एक सीट बीजेपी और एक सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी और एक सीट पर हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के पास थी. कांग्रेस के सामने 2023 में जीती अपनी चार सीटों पर कब्जा जमाने की कवायद है तो बीजेपी के सत्ता में आने के बाद अब सीएम भजनलाल शर्मा की अग्नि परीक्षा होनी है.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राजस्थान में करारा झटका लगा है, जिसे उपचुनाव में जीतकर बैलेंस करने की कवायद है. इसी तरह हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रोत के लोकसभा सांसद बनने के बाद अब उनके सामने अपनी सीटें जीतने की चुनौती है. इसके चलते चार सीट बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है तो तीन सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई बन गई है.

बिहार में उपचुनाव बना सेमीफाइनल

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है, जिसे 2025 का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इसके बाद अब सीधे विधानसभा चुनाव 2025 में होने वाले है. बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. एनडीए गठबंधन में रामगढ़ और तरारी सीट पर बीजेपी तो इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव मैदान में हैं. वहीं, बेलागंज से आरजेडी का किला ध्वस्त करने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से मनोरमा देवी चुनाव मैदान में हैं. रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज से आरजेडी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तरारी विधानसभा से भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव चुनावी मैदान में हैं.

2020 के विधानसभा चुनाव में चार में से तीन सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा जमाया था, जिसमें 2 सीटें आरजेडी और एक सीट लेफ्ट ने जीती थी. एक सीट बीजेपी के सहयोगी जीतन राम मांझी की है, जिनके लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई है. बिहार की जिन चार सीटों पर उपचुनाव है, वहां सिर्फ बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया गठबंधन की ही नहीं बल्कि प्रशांत किशोर के सियासी दल बनाने के बाद अब जन सुराज पार्टी का भी अग्निपरीक्षा है.

एमपी में शिवराज की साख दांव पर

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग है. बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई है तो विजयपुर सीट कांग्रेस विधायक के बीजेपी में शामिल होने के चलते रिक्त हुई थी. शिवराज के इस्तीफे से खाली हुई बुधनी सीट पर रमाकांत भार्गव बीजेपी से किस्मत आजमा रहे हैं तो कांग्रेस से राजकुमार पटेल मैदान में है. विजयपुर से बीजेपी के टिकट पर रामनिवास रावत मैदान में है तो कांग्रेस से मुकेश मल्होत्रा चुनाव लड़ रहे हैं. इस तरह दोनों ही सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर

छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सीट बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई है. बीजेपी ने सुनील सोनी को उतारा है तो कांग्रेस से आकाश शर्मा किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी की यह सबसे मजबूत सीटों में से एक रही है, जिसके चलते सीएम विष्णुदेव साय से लेकर सरकार के तमाम मंत्रियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. यहां के सियासी समीकरण को देखते हुए अब देखना है कि बीजेपी अपना दबदबा बनाए रखती है या फिर कांग्रेस अपनी जीत का परचम फहराती है.

पश्चिम बंगाल की 6 सीट पर उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें पांच सीटें टीएमसी विधायकों के सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई हैं तो एक सीट बीजेपी के विधायक के सांसद बनने के चलते रिक्त हुई हैं. सीताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस और लेफ्ट भी कुछ सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई बना रखी हैं.

टीएमसी से सीताई (एससी) से संगीता रॉय, मदारीहाट से जय प्रकाश टोप्पो, तालडांगरा से फाल्गुनी सिंघा बाबू, मेदिनीपुर से सुजॉय हाजरा, हरोआ से रबीउल इस्लाम और नैहाटी से सीनेट डे किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी के टिकट पर दीपक कुमार रॉय को सीताई से, राहुल लोहार को मदारीहाट से, रूपक मित्रा को नैहाटी से,बिमल दास को हरोआ से,सुभाजीत रॉय को मेदिनीपुर से और अनन्या रॉय चक्रवर्ती को तालडांगरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

असम की पांच सीट पर उपचुनाव

असम की पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. कांग्रेस ने सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से तीन सीट पर बीजेपी, एक सीट पर एजेपी और एक सीट पर यूपीपीएल किस्मत आजमा रही है. असम की जिन पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उसमें चार सीट पर एनडीए के घटक दलों का कब्जा था और एक सीट पर कांग्रेस के विधायक थे. इस तरह से बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सबसे ज्यादा साख दांव पर लगी है. बारपेटा के सांसद फणि भूषण चौधरी की पत्नी दीप्तिमयी बोंगाईगांव सीट से असम गण परिषद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. इसी तरह कांग्रेस ने धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को सामागुड़ी से उतार रखा है.

कर्नाटक में परिवारवाद की लड़ाई

कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, इनमें से दो सीटों पर पूर्व सीएम के बेटे किस्मत आजमा रहे हैं. देवगौड़ा और बोम्मई परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनाव मैदान में है तो तीसरी सीट पर कांग्रेस सांसद की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं. शिगगांव, संदूर और चन्नपटना सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस तीन सीट पर किस्मत आजमा रही है बीजेपी दो सीट और एक सीट पर जेडीएस चुनाव लड़ रही. शिगगांव से भरत बोम्मई बीजेपी के टिकट पर है, तो कांग्रेस से यासिर खान मैदान में है. चन्नापटना सीट पर देवगौड़ा के पोते हैं तो कांग्रेस से कांग्रेस ने सीपी योगेश्वर चुनाव लड़ रहे. तीसरी सीट संदूर से कांग्रेस सांसद ई तुकाराम की पत्नी अन्नपूर्णा चुनाव लड़ रही हैं भाजपा ने अभिनेता से नेता बने राज्य भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष बंगारू हनुमंथु को उतार रखा है.

गुजरात, मेघालय और केरल की सीट

गुजरात की दो विधानसभा सीट वाव और विसावदर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. वाव सीट कांग्रेस विधायक के सांसद चुने जाने से खाली हुई है तो विसावदर सीट से विधायक रहे भूपत भायाणी के बीजेपी में शामिल होने से उपचुनाव हो रहे हैं. बीजेपी ने वाव सीट से स्वरूपजी ठाकोर को टिकट दिया तो कांग्रेस ने गुलाब सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया है. मेघालय की गांबेगरे सीट संगमा के तुरा लोकसभा सीट से सांसद बनने के कारण खाली हुई थी. कांग्रेस से इस सीट पर जिंगजांग मराक और भाजपा ने बर्नार्ड मारक चुनाव लड़ रहे.

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ-साथ एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. चेलाक्कारा सीट पर CPI (M) विधायक के राधाकृष्णन के अलाथुर से सांसद बनने से खाली हुई है. कांग्रेस ने यहां से राम्या हरिदास और भाजपा ने के बालकृष्णन को टिकट दिया है. इसी तरह वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही है. प्रियंका के सामने बीजेपी से नव्या हरिदास और लेफ्ट से सत्यन मोकेरी चुनावी मैदान में हैं.

Tags: National
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

US Tariff On India, भारत के लिए राहत की खबर! ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने का फैसला टाला
अंतर्राष्ट्रीय

US Tariff On India: भारत के लिए राहत की खबर! ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने का फैसला टाला

October 9, 2025
बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों का विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन
प्रदेश

बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों का विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

March 11, 2025
आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपरेशन
प्रदेश

आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपरेशन

February 11, 2025
महाकुंभ भगदड़ पर भावुक हुए सीएम योगी, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख के मुआवजे का ऐलान
प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ पर भावुक हुए सीएम योगी, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख के मुआवजे का ऐलान

January 30, 2025
यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी बोले, ये किसी धर्म के खिलाफ नहीं
उत्तराखंड

यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी बोले, ये किसी धर्म के खिलाफ नहीं

January 27, 2025
बिहार में भूमि सर्वे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा
प्रदेश

बिहार में भूमि सर्वे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा

January 27, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: ‘EC नागरिकता तय नहीं कर सकता’, NRC जैसे आरोपों पर भी साफ जवाब

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: ‘EC नागरिकता तय नहीं कर सकता’, NRC जैसे आरोपों पर भी साफ जवाब

May 27, 2026
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा प्लान! योगी सरकार के साथ Tata-Deloitte की एंट्री, अब मिलेंगे ग्लोबल जॉब अवसर

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा प्लान! योगी सरकार के साथ Tata-Deloitte की एंट्री, अब मिलेंगे ग्लोबल जॉब अवसर

May 27, 2026
4 साल का इंतजार खत्म होने वाला? राजीव कृष्ण बन सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

4 साल का इंतजार खत्म होने वाला? राजीव कृष्ण बन सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

May 30, 2026
गंगा सफाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! वर्षों से लटकी परियोजनाओं पर भड़के आशीष चौहान, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

गंगा सफाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! वर्षों से लटकी परियोजनाओं पर भड़के आशीष चौहान, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

May 30, 2026
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

0
सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

0
सूर्या हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग

सूर्या हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग

0
नौतपा में मौसम ने बदला रंग, भीलवाड़ा में आंधी-बारिश का कहर! BSNL टॉवर गिरा, अस्पताल का मुख्य गेट भी ढहा

May 31, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

May 31, 2026
सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

May 31, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.