• Home
  • About Us
  • Contact Us
Monday, June 1, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

भक्तों का सैलाब संभालना मुश्किल, चारधाम में इस बार रिकॉर्ड भीड़; इंतजाम बढ़ाने में जुटी सरकार

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
May 15, 2024
in राष्ट्रीय
0
भक्तों का सैलाब संभालना मुश्किल, चारधाम में इस बार रिकॉर्ड भीड़; इंतजाम बढ़ाने में जुटी सरकार
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 में तीर्थ यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ रहा है। 10 मई से शुरू चारधाम यात्रा के पहले पांच दिनों में यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों में तीर्थ यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या पहुंचने से हिमालयी क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों पर दबाव पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई राज्यों से तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव मीनाक्षी सुदरम को उत्तरकाशी में कैंप कर स्थिति की निगतानी और उचित व्यवस्था करने के निदेर्श दिए है। कहा कि यात्रा मैनेजमेंट को लेकर प्रबंध उचित ढंग से होने चाहिए।

इसने राज्य सरकार को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने अपने सचिव मीनाक्षी सुंदरम को उत्तरकाशी में तैनात रहने और जिला मजिस्ट्रेट के साथ यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी करने और उचित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।

चारधाम यात्रा के शरुआती पांच दिनों में यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में 59,158 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि गंगोत्री धाम में 48,378 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विदित हो कि दोनों धामों के कपाट 10 मई को खुले थे और तब से अबतक 10,7536 दर्शन कर चुके हैं।

विदित हो कि पिछले साल 2023 में पहले पांच दिनों में 31647 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे थे, जबकि गंगोत्री धाम में 32143 भक्त पहुंचे थे, पहले पांच दिनों में कुल 63790 भक्तों ने इन दोनों धामों के दर्शन किए थे।

एसडीएम बड़कोट उत्तरकाशी मुकेश रमोला ने कहते हैं कि यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में 15630 तीर्थयात्री पहुंचे और हम गेट और बैरियर के अनुसार जान की चट्टी में पार्किंग स्थान की उपलब्धता के अनुसार गाड़ियों की आवाजाही की निगरानी कर रहे थे।

दर्शन के बाद किसी भी पार्किंग समस्या और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहनों के काफिले को जनकीचट्टी के लिए जाने दिया जा रहा है। बताया कि जिन तीर्थ यात्रियों को रोका जा रहे है, उन्हें प्रशासन की ओर से खाना और पानी भी दिया जा रहा है।

उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा रूट पर तैनात अधिकारियों को अपने सेक्टरों में रहने और गाड़ियों की सुचारू, व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है। डीएम बिष्ट सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन ऑन रखने और तीर्थयात्रियों की मदद के लिए हर कॉल का तुरंत जवाब देने के सख्त हिदायत दी है।

डीएम बिष्ट नक कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित गाड़ियों की आवाजाही के लिए ही यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर पर गेट सिस्टम लागू किया गया है, जिसकी वजह से यात्रा में थोड़ी देरी जरूर हो रही है। बताया कि तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जरूरी कदम भी उठाए गए हैं।

डीएम सिंह ने बीआरओ और नेशनल हाईवे समेत पुलिस और परिवहन विभाग को सड़क पर क्षतिग्रस्त गाड़ियों या मार्ग बंद होने पर क्रेन और टोइंग मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशित किया है कि भोजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक भी रखा जाए। धामों और यात्रा रूट में पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों में अनाज, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल ईंधन आदि की उपलब्धता भी हो।

यूपी, गाजियाबाद के एक तीर्थयात्री हिसाब सिंह ने कहा मंगलवार शाम को उन्हें भारी भीड़ का बताकर उत्तरकाशी में रोक दिया था। कहा कि उसके बाद गंगोत्री में नाइट स्टे किया और बुधवार को उत्तरकाशी वापिस पहुंचे। गुजरात की एक श्रद्धालु आनंदी बेन कहतीं हैं कि गेट ​​सिस्टम की वजह से हमें कई जगहों पर रोका गया और 15 से 30 मिनट के अंतराल के बाद गाड़ियों को छोड़ा जा रहा था।

मंगलवार सुबह जल्दी चलने के बाद भी हम दोपहर तक गंगोत्री पहुंच सके थे। उखीमठ के पास ट्रैफिक जाम में फंसे यूपी, आगरा के एक तीर्थयात्री रमेश जयसवाल बताते हैं कि हम मंगलवार सुबह केदारनाथ से चले थे, लेकिन ट्रैफिक की वजह से हमें देवप्रयाग में रुकना पड़ा और जब हम बुधवार सुबह उखीमठ पहुंचे तो बहुत ज्यादा भीड़ में फंस गए थे।

कहा कि केदारनाथ रूट पर दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। विदित हो कि उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम रूट पर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आठ से अधिक ड्रोन और लगभग 850 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

आपको बता दें कि गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों में लगभग 130 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों की बात मानें तो इन पार्किंग स्थलों में 55,000 से अधिक गाड़ियों को खड़ा किया जा सकता है, जिनमें लगभग 17,000 कारें और 38,000 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

इस बीच, सामाजिक एक्सपर्टों ने भारी भीड़ पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि तीर्थ यात्रियों की भीड़ को अगर नियंत्रित नहीं किया गया तो यह न केवल बुनियादी ढांचे के लिए बल्कि नाजुक हिमालयी पर्यावरण के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकता है।

देहरादून के एक सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल मानते हैं कि पहले पांच दिनों में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई है, सीमित बुनियादी ढांचें में अधिक वाहन क्षमता की वजह से जमीनी बलों पर उच्च दबाव और गंभीर पर्यावरणीय परिणाम भी हो सकते हैं।

चिंता जताई कि तीर्थ यात्रा के बजाय अब यह अवकाश पर्यटन में बदल चुका है। कहना था ऑल वेदर रोड के निर्माण की वजह से स्थिति और भी गंभीर हो गई है क्योंकि तीर्थस्थलों तक वाहनों की संख्या बढ़ गई है। यही नहीं, हेलीकॉप्टर पर्यटन की वजह से तीर्थस्थलों के दरवाजे तक अधिक प्रदूषण हो रहा है।

नौटियाल का मानना है कि तीर्थ यात्रा का पारंपरिक मतलब जो बुजुर्ग लोगों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन करना होता था, लेकिन अब भारी भीड़ के कारण तेजी से अपना वास्तविक अर्थ खो रहा है। बरसाती मौसम में तीर्थ यात्रियों की भीड़ कम हो जाएगी लेकिन समस्या बनी रहेगी।

पांच दिन में 2.7 लाख से ज्यादा भक्त कर चुके दर्शन
चारधाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफ हो रहा है। 10 मई से मंगलवार शाम तक अब तक 2.7 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 126306 फिर गंगोत्री धाम में 48378 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

बद्रीनाथ धाम में 39304 और यमुनोत्री धाम में 59158 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। उत्तराखंड सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 23,824 से अधिक वाहन चारधाम यात्रा के लिए आ चुके हैं।

तीर्थ यात्रियों से अधिक रुपये या किराया वसूलने पर ऐक्शन
उत्तरकाशी डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने चेताया है कि तीर्थ यात्रियों से यात्रा के दौरान अधिक किराया या किसी भी सामान के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने पर सख्त ऐशन अमल में लाया जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर लगातार निगरानी रखकर समय पर कार्रवाई करने को भी कहा है.

तीर्थ यात्रियों की टैक्सियां, टेंपो ट्रैवलर के लिए गेट सिस्टम
यमुनोत्री और गंगोत्री मार्ग पर 2000 से अधिक गाड़ियों के आने से ट्रैफिक कंट्रोल करना भी मुश्किल हो गया थे। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन कई स्थानों पर गेट और बैरियर सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। चारधाम यात्रा रूट पर गाड़ियों को रोककर एक के बाद एक 150-200 के काफिले में भेजा रहा रहा है। जाने दे रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री रूट एक या दो घंटे की वेटिंग है।

बदरीनाथ में उमडा भक्ति और श्रद्धा का सैलाब
करोड़ों हिंदुओं की आस्था के धाम बदरीनाथ में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुँच कर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को बदरीनाथ में यात्रियों का सैलाब उमड़ा । गुरुवार को सुबह से ही दर्शन पथ पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी । 2 से 3 किमी लंबी लाइन भगवान के दर्शन के लिए जुटी। सभी ने अपनी बारी से भगवान के दर्शन किये । पहले पांच दिनों में मंगलवार शाम तक 50,267 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ धाम में भी भक्तों की भारी भीड़ है। हेली सेवा के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी फुल हो चुके हैं। बुधवार को भारी संख्या में शिव भक्तों ने धाम के दर्शन किए। तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। केदारनाथ पैदल रूट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ ही एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। मंगलवार शाम तक 126306 से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे थे।

Tags: National
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

US Tariff On India, भारत के लिए राहत की खबर! ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने का फैसला टाला
अंतर्राष्ट्रीय

US Tariff On India: भारत के लिए राहत की खबर! ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने का फैसला टाला

October 9, 2025
बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों का विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन
प्रदेश

बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों का विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

March 11, 2025
आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपरेशन
प्रदेश

आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस चला रही जॉइंट ऑपरेशन

February 11, 2025
महाकुंभ भगदड़ पर भावुक हुए सीएम योगी, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख के मुआवजे का ऐलान
प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ पर भावुक हुए सीएम योगी, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख के मुआवजे का ऐलान

January 30, 2025
यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी बोले, ये किसी धर्म के खिलाफ नहीं
उत्तराखंड

यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी बोले, ये किसी धर्म के खिलाफ नहीं

January 27, 2025
बिहार में भूमि सर्वे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा
प्रदेश

बिहार में भूमि सर्वे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा

January 27, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: ‘EC नागरिकता तय नहीं कर सकता’, NRC जैसे आरोपों पर भी साफ जवाब

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: ‘EC नागरिकता तय नहीं कर सकता’, NRC जैसे आरोपों पर भी साफ जवाब

May 27, 2026
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा प्लान! योगी सरकार के साथ Tata-Deloitte की एंट्री, अब मिलेंगे ग्लोबल जॉब अवसर

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा प्लान! योगी सरकार के साथ Tata-Deloitte की एंट्री, अब मिलेंगे ग्लोबल जॉब अवसर

May 27, 2026
4 साल का इंतजार खत्म होने वाला? राजीव कृष्ण बन सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

4 साल का इंतजार खत्म होने वाला? राजीव कृष्ण बन सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

May 30, 2026
गंगा सफाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! वर्षों से लटकी परियोजनाओं पर भड़के आशीष चौहान, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

गंगा सफाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! वर्षों से लटकी परियोजनाओं पर भड़के आशीष चौहान, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

May 30, 2026
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

0
सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

0
सूर्या हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग

सूर्या हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग

0
नौतपा में मौसम ने बदला रंग, भीलवाड़ा में आंधी-बारिश का कहर! BSNL टॉवर गिरा, अस्पताल का मुख्य गेट भी ढहा

May 31, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

May 31, 2026
सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

May 31, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.