लखनऊ :आज विधान भवन में , देश में राज्य समाजवाद के स्वप्नदृष्टा व सामाजिक न्याय के योद्धा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारतीय समाजवाद के व्याख्याता राममनोहर लोहिया की साझा वैचारिक विरासत पर लिखी पुस्तक आंबेडकर-लोहिया और समाजवाद दीपक मिश्रा ने lohiaambedkar.in सपा विधायकों को दी, जिनमें से अभी हाल में उपचनाव में जीत कर आए तेज प्रताप सिंह यादव का नाम उल्लेखनीय है। दीपक मिश्रा ने बताया बाबा साहब और लोहिया के मध्य हुए पत्र व्यवहार और विचार विनिमय हम सभी को पढ़नी चाहिए ।
हम लिखेंगे जब तलक,लिखने की जरूरत बाकी है
हम लड़ेंगे जब तलक, लड़ने की जरूरत बाकी है
बाकी का हमको खबर नहीं, बाकी से हमको क्या लेना
हम अड़ेंगे जब तलक, अड़ने की जरूरत बाकी है
हक में ख़यानत बाकी है, जुल्म-ओ
जुल्मत बाकी है
हम लड़ेंगे तब तलक……….













