Bihar Opinion Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आई MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल रिपोर्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। सर्वे में एक बार फिर नीतीश कुमार को लोगों की पहली पसंद बताया गया है। वहीं, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान और प्रशांत किशोर जैसे नेता भी सीएम रेस में नजर आ रहे हैं।
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, जनता ने दी अपनी राय
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज (4 नवंबर) शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। उससे पहले आई इस ओपिनियन पोल में लोगों से पूछा गया कि वे मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं। नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
नीतीश कुमार जनता की पहली पसंद
MATRIZE-IANS के सर्वे के मुताबिक, 46 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है।
वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को 15 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।
सर्वे के अनुसार, चिराग पासवान और प्रशांत किशोर को 8-8 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया, जबकि बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 4 फीसदी वोटरों ने अपनी पहली पसंद बताया।
सीएम पद के लिए जनता की पसंद (MATRIZE-IANS सर्वे):
- नीतीश कुमार – 46%
- तेजस्वी यादव – 15%
- चिराग पासवान – 8%
- प्रशांत किशोर – 8%
- सम्राट चौधरी – 4%
किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा 153 से 164 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
वहीं महागठबंधन के खाते में 76 से 87 सीटें जा सकती हैं।
जनसुराज पार्टी को 1-3 सीटें, AIMIM को 1-2 सीटें, और अन्य दलों को 0-4 सीटों के बीच मिलने का अनुमान लगाया गया है।
संभावित सीट वितरण (MATRIZE-IANS सर्वे):
- एनडीए – 153-164 सीटें
- महागठबंधन – 76-87 सीटें
- जनसुराज पार्टी – 1-3 सीटें
- AIMIM – 1-2 सीटें
- अन्य – 0-4 सीटें
दो चरणों में होगा मतदान
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा —
पहला चरण 6 नवंबर, और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
(सर्वे का दायरा – यह सर्वे MATRIZE-IANS, POLSTRAT-PEOPLE’S INSIGHT और CHANAKYA STRATEGIES की ओर से कराया गया है। इसमें बिहार की सभी 243 सीटों पर लोगों से बातचीत कर नतीजे तैयार किए गए हैं। रिपोर्ट में ±3% का मार्जिन ऑफ एरर बताया गया है।)














