लखनऊ। लखनऊ पश्चिम स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव मेहनाज खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इज़हार बेग, लखनऊ पश्चिम के पूर्व महासचिव एजाज़ अहमद, पूर्व महासचिव शिव कुमार, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद आरिफ, तथा डॉ गोविंद राम सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के विचारों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही।















