• Home
  • About Us
  • Contact Us
Thursday, July 9, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश

Raj Thackeray Attack: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर फडणवीस सरकार तक, राज ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
July 9, 2026
in प्रदेश, महाराष्ट्र, राजनीति
0
Raj Thackeray Attack: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर फडणवीस सरकार तक, राज ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति, राम मंदिर में कथित दान चोरी, रेलवे भर्ती, मुंबई की बारिश और पेट्रोल में इथेनॉल जैसे कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर में कथित चोरी किसी दूसरी पार्टी की सरकार के दौरान हुई होती तो बीजेपी और आरएसएस आंदोलन करते, लेकिन अब इसे राजनीति न करने की सलाह दी जा रही है।

‘मिसिंग लिंक’ मुद्दे पर फडणवीस सरकार पर उठाए सवाल

राज ठाकरे ने ‘मिसिंग लिंक’ मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने भाषण में कहा कि मिसिंग लिंक के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि अगर उनके कामकाज पर सवाल उठाए जाएं, तो उसे राजनीति क्यों कहा जाता है? इतने वर्षों तक जब विपक्ष सत्ता में था, तब आप क्या कर रहे थे? अगर विपक्ष सवाल पूछे, तो क्या वह राजनीति हो जाती है?”

उन्होंने आगे कहा, “अगर हम आपके काम का विरोध करें, तो मुख्यमंत्री यह आरोप क्यों लगाते हैं कि हम राजनीति कर रहे हैं? मिसिंग लिंक के मुद्दे पर बोलने से महाराष्ट्र का अपमान कैसे हो गया? हमारी सरकार को हिंदी की बड़ी चिंता है. मुख्यमंत्री का हिंदी में दिया गया भाषण महाराष्ट्र के विधायकों के लिए था या दिल्ली में बैठे शीर्ष नेताओं के लिए, यह देखना पड़ेगा. उन्होंने ‘देख लूंगा’ किसके लिए कहा?”

‘महाराष्ट्र का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा’

राज ठाकरे ने कहा, “मुझे कुछ भी कहिए, लेकिन मैं महाराष्ट्र का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा. आज लोग मिसिंग लिंक पर बात कर रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा. एक मंत्री कहते हैं कि मिसिंग लिंक की घटना प्राकृतिक है, इस पर राजनीति मत कीजिए. याद रखिए, कल आपकी सरकार नहीं रहेगी और ऐसी ही कोई घटना होगी, तो तब भी यही कहना कि यह प्राकृतिक घटना है और इस पर राजनीति मत कीजिए.”

रेलवे भर्ती में मराठी युवाओं की भागीदारी का उठाया मुद्दा

एमएनएस प्रमुख ने वर्ष 2008 के रेलवे भर्ती आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि इसी आंदोलन ने पार्टी को नई पहचान दी। उन्होंने कहा, “साल 2008 में रेलवे भर्ती के मुद्दे पर आंदोलन हुआ था. उसी आंदोलन से पार्टी आगे बढ़ी और पार्टी को चुनाव चिन्ह के रूप में रेल इंजन मिला. मुझे तो सिर्फ ट्रेन में सफर करना आता है, बाकी तकनीकी बातें आप लोग जानते हैं, लेकिन वह आंदोलन कभी मत भूलिए. महाराष्ट्र की रेलवे में मराठी युवाओं की भागीदारी बढ़े, इसी उद्देश्य से वह आंदोलन किया गया था. रेलवे में काम करते समय कभी लापरवाही मत बरतिए. आंदोलन के दौरान मुझ पर 110 केस दर्ज हुए, मुझे गिरफ्तार किया गया और कई मनसे कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया.”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि महाराष्ट्र में रेलवे भर्ती की जानकारी स्थानीय अखबारों में क्यों प्रकाशित नहीं होती और उत्तर प्रदेश व बिहार के अखबारों में विज्ञापन क्यों दिए जाते हैं।

भाषा को लेकर भी सरकार पर साधा निशाना

राज ठाकरे ने कहा, “बाद में फैसला आया कि रेलवे भर्ती परीक्षा स्थानीय मातृभाषा में भी दी जा सकती है. इसके बाद हजारों मराठी युवाओं को नौकरी मिली. आज उस बात को 19 साल हो गए हैं, लेकिन इसे कभी नहीं भूलना चाहिए. आज जब फोन उठाते हैं तो मराठी सुनाई देती है, यह मनसे के संघर्ष का परिणाम है. कोई भी भाषा खराब नहीं होती, लेकिन उसे हम पर थोपा नहीं जाना चाहिए. रेलवे स्टेशन और रेलवे भर्ती पर लगातार नजर रखनी चाहिए. प्लेटफॉर्म पर स्टॉल किसे दिए जा रहे हैं, कौन नौकरी कर रहा है? इस पर भी ध्यान देना चाहिए.”

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर बीजेपी और आरएसएस पर हमला

राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले का जिक्र करते हुए राज ठाकरे ने कहा, “राम मंदिर के मुद्दे पर कहा जाता है कि धर्म का अपमान हुआ. अगर 14 करोड़ रुपये की चोरी होती है, श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से दिया गया धन चोरी हो जाता है, तो उस पर बात नहीं करनी चाहिए क्या? क्या यह देश धर्म विरोधी है? बीजेपी के एक सांसद ने कहा कि राम मंदिर में चोरी हुई, लेकिन बाकी किसी ने कुछ नहीं कहा. 15 ट्रस्टियों में से 12 की नियुक्ति केंद्र सरकार करती है और वे 12 लोग आरएसएस और बीजेपी से जुड़े हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा सामने आया है, लेकिन वास्तव में कितनी चोरी हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती और यह चोरी होती, तो बीजेपी और आरएसएस क्या करते? आंदोलन करते, मोर्चे निकालते, लेकिन अब आपकी सरकार है, इसलिए कहा जाता है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.”

मुंबई की बारिश और विकास मॉडल पर भी उठाए सवाल

मुंबई में बारिश के दौरान हालात का जिक्र करते हुए राज ठाकरे ने कहा, “साल 2005 में दो-तीन घंटे में लगभग 1000 मिमी बारिश हुई थी, तब भी मुंबई की यही हालत हुई थी. आज 300–400 मिमी बारिश में भी मुंबई की स्थिति वैसी ही बनी हुई है. क्या आपको मुंबई पर भरोसा नहीं रहा? अब वह भरोसा कहां गया? जब सब ठीक था, तब उसका आनंद लिया, लेकिन जैसे ही परेशानी आई, तो कहा जाने लगा कि दिक्कत हो रही है. विधानसभा में कहा जाता है कि इस मुद्दे पर राजनीति करोगे तो हम देख लेंगे. आप मुख्यमंत्री हैं. महाराष्ट्र की विधानसभा में हिंदी बोलने की क्या जरूरत है? शायद उन्हें अपने पार्टी के ऊपर के नेताओं को संदेश देना होगा.”

उन्होंने सरकार से कुछ समय के लिए सभी निर्माण कार्य रोकने और विदेशी शहरों से बेहतर शहरी नियोजन सीखने की भी अपील की।

नितिन गडकरी और अमित साटम पर भी बोले राज ठाकरे

पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, “सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाने के फायदे बता रहे हैं, जबकि इस विषय पर पेट्रोलियम मंत्री को बोलना चाहिए. लेकिन वे इस पर कुछ नहीं कहते. किसका काम कौन कर रहा है, यह समझ में नहीं आता. जिसकी सरकार होगी, उससे सवाल पूछे जाएंगे. आज बीजेपी की सरकार है, इसलिए अगर गलती होगी तो हम जरूर बोलेंगे.”

बीजेपी विधायक अमित साटम पर टिप्पणी करते हुए राज ठाकरे ने कहा, “कोई विधायक घटना होने पर हंसता है. यह संवेदनहीनता है, क्योंकि लोगों की जान की कोई कीमत नहीं समझी जा रही. उन्हें जनता की चिंता नहीं है. चर्चा इस बात की हो रही है कि विधायक, सांसद और नगरसेवकों को कैसे तोड़ा जाए और सत्ता कैसे बचाई जाए. जब मतदान का समय आता है, तब पहले हुई घटनाओं और कामकाज का भी हिसाब करना चाहिए.”

उन्होंने अंत में कहा कि सत्ता में कोई भी दल हो, गलत होने पर उससे सवाल पूछे जाने चाहिए।

Tags: BJPMaharashtra PoliticsMNSRaj ThackerayRam Mandir
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

Basti Ethanol Plant Row: BJP विधायक के समर्थन पर अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध, इथेनॉल फैक्ट्री को बताया जनता के लिए खतरा
प्रदेश

Basti Ethanol Plant Row: BJP विधायक के समर्थन पर अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध, इथेनॉल फैक्ट्री को बताया जनता के लिए खतरा

July 9, 2026
Ram Mandir Donation Theft: चोरी के पैसों से पत्नी को दिया सोने का लॉकेट, जांच में बड़ा खुलासा
प्रदेश

Ram Mandir Donation Theft: चोरी के पैसों से पत्नी को दिया सोने का लॉकेट, जांच में बड़ा खुलासा

July 9, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे भारत की आस्था को आहत करने का ठेका ले लिया है'
प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- ‘लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे भारत की आस्था को आहत करने का ठेका ले लिया है’

July 8, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये
प्रदेश

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर Kangana Ranaut का बड़ा हमला, बोलीं- 'बीजेपी ने कभी भी आस्था को वोट बैंक की राजनीति का साधन नहीं बनाया'
प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर Kangana Ranaut का बड़ा हमला, बोलीं- ‘बीजेपी ने कभी भी आस्था को वोट बैंक की राजनीति का साधन नहीं बनाया’

July 8, 2026
Ram Mandir Donation Case: ट्रस्ट से हटने के बाद चंपत राय का पहला बयान, बोले- 'SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद सभी आरोपों का जवाब दूंगा'
प्रदेश

Ram Mandir Donation Case: ट्रस्ट से हटने के बाद चंपत राय का पहला बयान, बोले- ‘SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद सभी आरोपों का जवाब दूंगा’

July 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत का सख्त जवाब, MEA बोला- 'सीमा पार आतंकवाद जारी रहने तक संधि स्थगित'

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत का सख्त जवाब, MEA बोला- ‘सीमा पार आतंकवाद जारी रहने तक संधि स्थगित’

July 3, 2026
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में नई सियासी कहानी, विजय के वादों ने बदला खेल, DMK-AIADMK को पीछे छोड़ा

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में नई सियासी कहानी, विजय के वादों ने बदला खेल, DMK-AIADMK को पीछे छोड़ा

May 4, 2026
Donald Trump Statement: ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- 'लोगों को मारा जा सकता है, आदर्शों को नहीं'

Donald Trump Statement: ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- ‘लोगों को मारा जा सकता है, आदर्शों को नहीं’

July 5, 2026
मजहब की दीवारें टूटीं! खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए ईरान पहुंचे हिंदू-सिख धर्मगुरु, भारत से भी गया प्रतिनिधिमंडल

मजहब की दीवारें टूटीं! खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए ईरान पहुंचे हिंदू-सिख धर्मगुरु, भारत से भी गया प्रतिनिधिमंडल

July 3, 2026
Banda News: 'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध', बांदा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

Banda News: ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध’, बांदा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

0
Basti Ethanol Plant Row: BJP विधायक के समर्थन पर अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध, इथेनॉल फैक्ट्री को बताया जनता के लिए खतरा

Basti Ethanol Plant Row: BJP विधायक के समर्थन पर अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध, इथेनॉल फैक्ट्री को बताया जनता के लिए खतरा

0
Ram Mandir Donation Theft: चोरी के पैसों से पत्नी को दिया सोने का लॉकेट, जांच में बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Theft: चोरी के पैसों से पत्नी को दिया सोने का लॉकेट, जांच में बड़ा खुलासा

0
PM Modi Australia Visit: यूरेनियम डील से भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत? जानिए क्यों अहम माना जा रहा है यह समझौता

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

Banda News: 'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध', बांदा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

Banda News: ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध’, बांदा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

July 9, 2026
Basti Ethanol Plant Row: BJP विधायक के समर्थन पर अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध, इथेनॉल फैक्ट्री को बताया जनता के लिए खतरा

Basti Ethanol Plant Row: BJP विधायक के समर्थन पर अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध, इथेनॉल फैक्ट्री को बताया जनता के लिए खतरा

July 9, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.