आगरा। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बरौली अहीर स्थित नवीन सब्जी मंडी स्थल पर पिछले छह दिनों से किसानों एवं व्यापारियों का धरना लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा नेता उपेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से सुना।
धरनारत किसानों और व्यापारियों ने नवीन सब्जी मंडी को पूर्ण रूप से संचालित किए जाने तथा बसई में संचालित अवैध सब्जी मंडी को हटाए जाने की मांग रखी। इस दौरान उपेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा वे इस संबंध में प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को भी अवगत कराएंगे,
उन्होंने आश्वासन दिया कि नवीन सब्जी मंडी को व्यवस्थित रूप से पुनः बसाने और किसानों-व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही बसई में संचालित अवैध सब्जी मंडी के संबंध में भी प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग उठाई जाएगी।
उपेंद्र सिंह ने कहा कि लगभग चार वर्ष पूर्व उनके प्रयासों से बरौली अहीर की नवीन सब्जी मंडी को आबाद कराया गया था और बसई में संचालित अवैध सब्जी मंडी को हटवाया गया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आमजन के हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं और मांगों को भाजपा नेता के समक्ष रखा। उपेंद्र सिंह ने सभी को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष होतम सिंह,विजय सिंह ,उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार, संदीप गुप्ता,सचिन तोमर,सुरेश रावत, अनिल कुमार,राजेश सिंह,अजीत सिंह, ब्रजकिशोर,मनोज कुमार समस्त व्यापारीगण आदि।















