खलीलाबाद। 313 विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा भटपुरवा के प्रधान Barkat Ali का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसी दौरान सुबोध चंद्र यादव ने भी वहां पहुंचकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने दिवंगत प्रधान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बरकत अली एक जनप्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे, जिनकी कमी क्षेत्र को हमेशा खलेगी।
इस दुखद अवसर पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।














