लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के अटूट विश्वास, विकास की नीतियों और सुशासन की विजय है।
उन्होंने कहा, “यह जीत जन-जन के विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है। नया भारत – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है।”
उपेन्द्र सिंह ने इस अभूतपूर्व जनादेश को “जनता के अटल विश्वास का विजयी घोष” बताते हुए तीनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही नरेन्द्र मोदी और भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और यह जीत उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है।
उन्होंने दोहराया, “यह जीत जन-जन के विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है। नया भारत – मजबूत भारत।”














