लखनऊ। 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के छंदोइया, दुबग्गा में आयोजित CPL Cricket Tournament के फाइनल मुकाबले में पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मैदान पर मौजूद युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
क्रिकेट के जुनून और युवा प्रतिभाओं के उत्साह से सजे इस फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जुनून के साथ खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और बेहतरीन प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने कहा कि स्थानीय और ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे खेल आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
उन्होंने CPL Cricket Tournament के सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को हार्दिक बधाई दी। साथ ही मिले स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए सभी आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। खेल बढ़ेगा, प्रतिभा निखरेगी और हमारा क्षेत्र आगे बढ़ेगा।














