लखनऊ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने आज लखनऊ में अयातुल्लाह सैय्यद अली खमेनेई साहब के नुमाइंदे अयातुल्लाह हकीम इलाही साहब से मुलाकात की। यह मुलाकात मौलाना यासूब अब्बास साहब के आवास पर हुई, जहां शहर की कई प्रमुख शख्सियतें भी मौजूद रहीं।
इस दौरान मोहम्मद रेहान ने अयातुल्लाह अली खमेनेई साहब की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ताज़ियत पेश की। उन्होंने कहा कि यह क्षति न केवल मुस्लिम उम्मत बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अपूरणीय है।
मुलाकात के दौरान मौजूदा हालात, कौमी एकता और अमन-ओ-अमान के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अयातुल्लाह हकीम इलाही साहब ने भी अपने विचार साझा करते हुए एकजुटता और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का माहौल गमगीन रहा, जहां मौजूद लोगों ने शहीद के लिए दुआएं कीं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।















