लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पारा इलाके में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में आज पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने शिरकत की। यह धार्मिक आयोजन नीरज यादव, पंकज यादव और धीरज यादव द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद रेहान ने कथा का श्रवण किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर सरोज रावत (पार्षद), ताराचंद्र यादव, सलीम नेता, मनोज यादव, एडवोकेट, शिव कुमार यादव (पूर्व विधानसभा महासचिव) और नागेंद्र लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा का आनंद लेते नजर आए।















